एक्सप्लोरर

बिहार: राहुल गांधी की रैली में मंच पर अनंत सिंह के लिए 'नो एंट्री'

अनंत सिंह के रैली में शामिल होने के सवाल पर गोहिल ने कहा कि 3 फरवरी की रैली में हम किसी नए चेहरे को शामिल नहीं कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी की रैली के बाद जो लोग जुड़ना चाहते हैं, हम गठबंधन के साथियों की मदद से उन्हें जोड़ने का काम करेंगे.

पटना: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में 28 साल बाद कांग्रेस जनसभा करने जा रही है. 3 फरवरी को ऐतिहासिक गांधी मैदान में राहुल गांधी की रैली होनी है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि 2 फरवरी की रात से ही लोग यहां आने लगेंगे. उनके ठहरने और खाने पीने का भी इंतजाम किया गया है.

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के सीएम होंगे शरीक

गोहिल ने कहा कि 3 फरवरी को 11 बजे दिन में होने वाली रैली में महागठबंधन के सभी साथी इस रैली में मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन के साथी तेजस्वी यादव, शरद यादव, जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, मुकेश सहनी और लेफ्ट की तीनों पार्टियों के साथी भी रैली में भाग लेंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री को भी निमंत्रण दिया है. वे भी इस रैली का हिस्सा होंगे.

अनंत सिंह की 'नो एंट्री'

वहीं अनंत सिंह के रैली में शामिल होने के सवाल पर गोहिल ने कहा कि 3 फरवरी की रैली में हम किसी नए चेहरे को शामिल नहीं कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी की रैली के बाद जो लोग जुड़ना चाहते हैं, हम गठबंधन के साथियों की मदद से उन्हें जोड़ने का काम करेंगे. जब भी कोई पार्टी से जुड़ेगा तो उसे प्रेस वार्ता में पूरे डंके की चोट पर कहने का काम करेंगे.

वहीं बिहार से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के मुखिया अखिलेश सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछले डेढ़ महीनों में 400 से ज्यादा आमंत्रण सभाएं की हैं. पूरे बिहार में जाकर सभी लोगों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया है. पूरे देश में राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है. बिहार में उनकी लोकप्रियता को लेकर लोगों में और ज्यादा उत्साह है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP नेताओं से कुछ देर में मिलेगी सरकार, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी बैठक
Live: CJP नेताओं से कुछ देर में मिलेगी सरकार, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी बैठक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
धान की फसल के साथ इस फसल की इंटरक्रॉपिंग देती है सबसे ज्यादा मुनाफा, जान लें किसान
धान की फसल के साथ इस फसल की इंटरक्रॉपिंग देती है सबसे ज्यादा मुनाफा, जान लें किसान
Embed widget