एक्सप्लोरर

26 जुलाई को पूरा होगा नीतीश सरकार का एक साल, JDU-BJP के बीच गहरी हो रही खाई

पिछले सोमवार को जब एनडीए गठबंधन पर सवाल उठा तो नीतीश कुमार ने साथ सरकार चलाने की बात कही. उन्होंने कभी नहीं कहा कि एनडीए में हैं और आगे भी रहेंगे. यानी जेडीयू और बीजेपी के बीच खाई गहरी हो रही है.

पटना: बिहार की सियासत में सब कुछ तेजी से बदल रहा है. जेडीयू ने पहले बीजेपी नेताओं से नीतीश कुमार को 'बड़ा भाई' मनवाया, फिर चहरे को लेकर बयानबाजी कर उनका नाम स्वीकार करवाया. लेकिन ये दोनों बातें सिर्फ बिहार के नेताओं ने माना है. केंद्रीय नेताओं खासकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी ने कभी कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है. 26 जुलाई को बीजेपी के साथ सरकार के एक साल पूरे हो जाएंगे. अब सबको नीतीश के अगले कदम का इंतज़ार है.

पिछले सोमवार को जब एनडीए गठबंधन पर सवाल उठा तो नीतीश कुमार ने साथ सरकार चलाने की बात कही. उन्होंने कभी नहीं कहा कि एनडीए में हैं और आगे भी रहेंगे. यानी जेडीयू और बीजेपी के बीच खाई गहरी हो रही है. जेडीयू नेता सीटों के बंटवारे पर खुलकर तो नहीं कह रहे थे पर बीजेपी की ओर से कोई पहल न देखकर जेडीयू ने भी सीधा राह चलने का मन बना लिया है.

बिहार के उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने एनडीए नेताओं से लोकसभा सीटों के बंटवारा जल्द किए जाने की अपील की है. आज एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए जय कुमार सिंह ने ये भी कहा कि जब नीतीश जी को बीजेपी ने बड़ा भाई मान लिया है तो सीटों में भी वो दिखनी चाहिए. जय कुमार सिंह ने ये जता दिया कि बीजेपी के शीर्ष नेताओं की चुप्पी एनडीए के लिए ठीक नहीं है.

इससे पहले बीजेपी के प्रेदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह ने सासाराम में 22 सिटिंग सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोक दिया था. इसके जवाब में जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने भी सभी चालीस सीटों पर चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी. ऐसे में दोनों ओर से सीटों के बंटवारे को लेकर आंखें तरेरी जा रही हैं. आठ जुलाई को दिल्ली में जेडीयू की नेशनल कार्यकारिणी की बैठक है और बीस जुलाई से बिहार विधान सभा का सत्र शुरु होने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget