एक्सप्लोरर

नीतीश सरकार ने औद्योगिक नीति को बनाया लुभावना, दूसरे राज्य से आकर इंडस्ट्री लगाने वालों के लिए ऑफर

राज्य के उद्योग मंत्री श्याम रजक औद्योगिक नीति में किए गए बदलाव से काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले कामगारों को राज्य सरकार विशेष अनुदान पैकेज देगी.

पटना: शुक्रवार को बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट ने अपने पुराने बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 में मध्यावधि संशोधन किया. इसमें मुख्य रूप से फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में वेयरहाउसिंग कोल्ड चेन और बोटलिंग इकाइयों को प्राथमिकता वाली सूची में रखा गया है. स्मॉल मशीनरी मेन्युफेक्चरिंग को प्राथमिकी सेक्टर में लिया गया है. इसमें कृषि उपकरण निर्माण और गैर कृषि मशीनरी का निर्माण शामिल है.

इसके साथ ही आईटी इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माण को जोड़ा गया है. लकड़ी आधारित उद्योग को पहली बार औद्योगिक नीति में शामिल कर प्राथमिकता क्षेत्र की श्रेणी में रखा गया. कागज, दियासलाई, टिंबर और लकड़ी चीरने का काम, प्लाइवुड और वेनियर निर्माण, बांस पर आधारित उद्योग, पार्टिकल बोर्ड और फाइवर बोर्ड को शामिल किया गया है.

इसके अलावा एमएसएमई क्लस्टर का निर्माण किया जाएगा. पब्लिक सेक्टर यूनिट को भी क्लस्टर निर्माण का कार्य दिया गया है. छोटे उद्योग स्थापित करने का ज़िम्मा दिया जाएगा. प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने के लिए कोई भी निजी कंपनी आ सकती है. पीएसयू के साथ ज्वाइंट वेंचर में काम वाले को विशेष पैकेज मिलेगा. निवेश को आकृष्ट करने के लिए बिहार लौटे श्रमिकों को रोक रखने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा. इसके लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कमिटी गठित की गई है. डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रियल इनोवेशन प्रोजेक्ट लागू किया जाएगा. इसके लिए हर जिले को पचास लाख रुपये दिया गया है.

परचेज पॉलिसी के तहत में राज्य की औद्योगिक इकाई पहचान कर उनसे ही खरीदारी  करने वालों को प्रमुखता मिलेगी. यानि बिहार में लगे यूनिट से सरकारें भी समान खरीदेंगी और उनकी योग्यता को शिथिल किया जाएगा ताकि उनके सामानों की खरीद आराम से हो सके.

उद्योग मंत्री श्याम रजक इस नीति में बदलाव से काफी उत्साहित हैं. श्याम रजक ने कहा कि इस औद्योगिक नीति के बाहर से आने वाली कम्पनी का बिहार लाने में मशीन का ट्रांसपोटेशन खर्च जो भी होगा उसका अस्सी फीसदी तक राज्य सरकार पेमेंट करेगी. बाहर से आने वालों के लिए कामगार जो लौटे हैं और कोई इकाई लगाते हैं तो उन्हें विशेष अनुदान पैकेज देगी. परचेज नीति से बिहार सरकार के अन्य या सभी कार्यालयों में यहां के निर्मित सामानों की खरीदारी अनिवार्य होगी.

JDU में शामिल होने के बाद कमर आलम बोले- तेजस्वी यादव में अहंकार, कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज
'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget