एक्सप्लोरर

बिहार: CM नीतीश कुमार बोले- अल्पसंख्यकों के लिए कर रहे काम, ये देश सभी का

पटना में अपने जन्मदिन के मौके पर नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अपने भाषण के दौरान उन्होंने कई मुद्दों को लेकर चर्चा की. नीतीश कुमार ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का भी दावा किया.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर पटना के गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसी के साथ साल के अंत में हो रहे विधानसभा चुनाव की औपचारिक शुरुआत भी कर दी गई. इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. सीएम के करीब पौने दो घंटे के भाषण में नगरिकता कानून, विशेष राज्य के दर्जे की मांग, सिंचाई समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई.

'जंगलराज से कानून राज तक पहुंचा बिहार'

कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "पहले लोग छिपाते थे की हम बिहार से हैं. इसे जंगलराज कहा जाता था. जब हम लोगों को काम करने का मौका मिला तो कानून का राज स्थापित हुआ." उन्होंने कहा, "लोग बोलते रहते हैं मगर जानकारी नही होती है. नया सोशल मीडिया शुरु हो गया है. इस पर तुरंत घटनाएं दिखती हैं मगर अपराध में बिहार कई राज्यों से पीछे है. सबसे ज्यादा हत्या की घटना आपसी विवाद के कारण होती हैं. 60 प्रतिशत घटनाएं आपसी कारणों से. सिर्फ मिडिया के भरोसे नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए. बहुत लोग ऐसे ही बहुत कुछ कहते रहते हैं. हर किसी को सुधारना मुमकिन नहीं है."

'पोर्न साइट पर हो पूर्ण पाबंदी'

अपने भाषण के दौरान नीतीश कुमार ने फिर एक बार पोर्न साइट से बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया का दुरुपयोग पोर्न साइट के जरिए हो रहा है. दुनिया भर में इस पर गलत चीज डाली जा रही हैं." उन्होंने कहा, "पीएम को चिट्ठी लिखकर मैंने पोर्न साइट पर रोक लगाने की अपील भी की है. इसके कारण महिलाओं के साथ अत्याचार होता है. मैं देश भर में इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता हूं."

'तेजस्वी के मुलाकात का कोई राजनीतिक अर्थ ना निकाला जाए'

सीएम नीतीश ने कहा, "पिछले हफ्ते हुई तेजस्वी यादव से मुलाकात को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ लोग कन्फ्यूजन फैलाते हैं, लेकिन कभी कभी लोग किसी से मिलते रहते हैं." गौरतलब है कि विधानसभा सत्र के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी और विपक्ष के कुछ नेताओं से मुलाकात की थी, जिसके बाद चुनाव के मद्देनजर लगातार अलग अलग कयास लगाए जाने लगे थे.

दो सौ से ज्यादा सीट जीतने का किया दावा

जेडीयू चीफ नीतीश कुमार ने कहा, "अल्पसंख्यक लोगों के लिए हम लोग काम कर रहे हैं. संशोधित एनपीआर और एनआरसी के विरोध में सर्वसम्मति से विधान सभा में प्रस्ताव पास हुआ है. हम विनती करते हैं की समाज का माहौल खराब ना करें. यहां एनडीए की सरकार है फिर भी सब ठीक से चल रहा है. प्रस्ताव पास हो रहे हैं. यहां अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं हम इसका विश्वास दिलाना चाहते हैं. ये देश सबका है, हिन्दू-मुस्लिम, सिख-इसाई सभी का इस देश पर हक है. हम लोग प्रेम और भाईचारे का माहौल कायम रखेंगे. इस साल भी एनडीए साथ चुनाव लड़ेगा और हमें 200 से ज्यादा सीट मिलेंगी. हम लोग सबके साथ मिल कर काम करना चाहते हैं."

'लालू यादव भी थे CAA स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य थे'

नीतीश कुमार ने सीएए पर खुलेतौर पर कहा, "सीएए पर बिल 2003 में संसद में सर्वसम्मति से पास हुआ. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि संसद की स्टैंडिंग कमेटी ने इस बिल को मंजूर किया था. स्टैंडिंग कमेटी ने कहा था कि पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को नागरिकता मिलनी चाहिए. उस वक्त प्रणब मुखर्जी, लालू प्रसाद स्टैंडिंग कमिटी में थे. मनमोहन सिंह ने इसके पक्ष में राज्य सभा में बोला था. सीएए का मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इस पर जैसा आदेश आएगा वैसा पालन करेंगे."

'अगर सरकार बनी तो हर खेत तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी'

चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं के सामने कुछ आंकड़े रखे. उन्होंने ये भी बताया कि 15 साल पहले बिहार क्या था और अब क्या है. नीतीश ने इसे आंकड़ों के जरिए पेश किया. नीतीश ने दावा किया कि सात निश्चय के तहत की गई घोषणाओं में काफी कुछ वादे पूरे कर लिए गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर वे इस बार चुनाव जीत गए तो हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाएंगे.

सम्मेलन में पहुंचे लोगों ने दरोगा परीक्षा धांधली को लेकर किया प्रदर्शन

वहीं गांधी मैदान में नीतीश कुमार जब भाषण दे रहे थे तभी दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोगों ने सीएम के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और सभा में नीतीश मुर्दाबाद के नारे लगने लगे. हालांकि नीतीश कुमार ने बोलना जारी रखा. दरअसल सबसे आगे दरोगा के असफल अभ्यर्थी पर्चा लीक मामले को लेकर नारेबाजी करने लगे. कुछ देर बाद ही वहां मौजूद पुलिस और कार्यकर्ताओं ने इनके बैनर छीनकर भगा दिया.

ये भी पढ़ें

यूपी: सीएम योगी का दावा- इंसेफेलाइटिस से मौत के आंकड़ों में 90 फीसदी तक आई कमी यूपी: देवरिया के एक स्कूल क्लर्क ने अपने घर को बनाया परीक्षा केंद्र, खुलेआम लिखी जा रही थीं कॉपियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM, ', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM, ', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget