एक्सप्लोरर

बिहार: दो हफ्ते में कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर 8वीं बार हमला, कई घायल

यह हमला उस वक्त हुआ, जब बक्सर में रैली को संबोधित कर कन्हैया यहां आ रहे थे. उनके काफिले में पांच गाड़ियां थी .

आराः सीपीआई के नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर शुक्रवार को भीड़ ने हमला कर दिया. भीड़ ने उस वाहन को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया जिसमें वह यात्रा कर रहे थे. हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं. कन्हैया संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ राज्यव्यापी दौरे पर हैं. उनकी इस यात्रा का विरोध करते हुए यह हमला किया गया. कन्हैया आरा में आयोजित एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे, तभी यह हमला हुआ .

कन्हैया के साथ मौजूद कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने फोन पर पीटीआई भाषा को बताया, ''30 जनवरी से शुरू हमारी जन गण मन यात्रा शुरू होने के बाद से हमारे काफिले पर कई बार हमले हुए हैं. आज का हमला वस्तुत: सबसे भयावह था. यह पहला मौका है जब उस वाहन पर हमला हुआ है जिसमें हम बैठे हुए थे. हालांकि, हम बाल-बाल बच गये.''

यह हमला उस वक्त हुआ, जब बक्सर में रैली को संबोधित कर कन्हैया यहां आ रहे थे. उनके काफिले में पांच गाड़ियां थी .

विधायक ने कहा, ''पिछले हमले को देखते हुए राज्य सरकार ने एक पुलिस वाहन तैनात कर दिया था. हम उसके पीछे-पीछे जा रहे थे. चालक ने 25-30 युवकों को देख कर ब्रेक लगाया. उनमें से कुछ मोटरसाइिकल पर सवार थे और कुछ सड़क के किनारे लाठी-पत्थर आदि लेकर खड़े थे. उन्होंने सिर पर पट्टी बांध रखी थी और नारेबाजी कर रहे थे.''

उन्होंने बताया, ''दुर्भाग्य से जब पुलिस का वाहन कुछ आगे निकल गया तब हमलावरों ने हम पर हमला बोल दिया. हमारे वाहनों पर पथराव किया गया जिससे यह इस कदर क्षतिग्रस्त हो गया कि यह उपयोग में लाने लायक नहीं है. पुलिस को कुछ गड़बड़ महसूस हुआ तो वह वापस आयी और भीड़ को तितर-बितर किया .

कांग्रेस नेता ने बताया कि वह और कुमार इस घटना में बाल-बाल बच गये और दूसरे वाहन में आगे गये, जबकि उनके एक सहयोगी के सिर में गंभीर चोट आयी हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी ओर, भोजपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, उनकी संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

बिहारः शरद, कुशवाहा, मांझी और साहनी के बीच बंद कमरे में बैठक, आरजेडी शामिल नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी को दी नसीहत, 'अब आत्म-मंथन का वक्त'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी को दी नसीहत, 'अब आत्म-मंथन का वक्त'
Bihar MLC Election Results Live: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget