एक्सप्लोरर

प्राइवेट स्कूल के चार्ज को नियंत्रित करने के लिए विधेयक लाएगी बिहार सरकार: सुशील मोदी

सुशील मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने पहले से ही निजी स्कूलों में वसूले जा रहे अतिरिक्त शुल्क को नियंत्रित करने के लिए प्रावधान किए हैं इसलिए बिहार में भी इस तरह का कानून बनाया जाएगा.

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि प्राइवेट स्कूलों की तरफ से लगाए गए अतिरिक्त शुल्क को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार एक विधेयक लाएगी. पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शिक्षक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील ने कहा कि राज्य में प्राइवेट स्कूलों की तरफ से लगाए जा रहे अतिरिक्त शुल्क के विनियमन के लिए राज्य सरकार एक विधेयक लाएगी.

सुशील मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने पहले से ही प्राइवेट स्कूलों में वसूले जा रहे अतिरिक्त शुल्क को नियंत्रित करने के लिए प्रावधान किए हैं इसलिए बिहार में भी इस तरह का कानून बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में 13 नए डिग्री कालेज खोलें जाएंगे और हाई स्कूलों में डिजिटल क्लास रूम बनाये जाएंगे. उन्होंने कहा कि साइकिल योजना के तहत अब तक लगभग एक करोड़ 30 लाख छात्र-छात्राओं को साइकिल दिए जा चुके है जबकि वर्ग एक से आठ तक के लगभग एक करोड़ छात्र-छात्राओं को हर साल पोशाक योजना से लाभांवित कराया जा रहा है.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में प्रधानाध्यापक के साथ कम से कम एक शिक्षक प्रतिदिन अपना पूरा समय लगाते है. इसलिए राज्य सरकार ने इस योजना की राशि सीधे छात्र-छात्राओं के खाता में भेजने का अनुरोध केन्द्र सरकार से किया है ताकि शिक्षक गण विद्यालय के शिक्षण कार्य पर अपना ध्यान केन्द्रित कर सकें.

सुशील मोदी ने कहा कि वर्ष 2017-18 में शिक्षा पर 24 हजार 698 करोड़ रूपये खर्च किया गया था. इसमें 8000 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि करते हुए वर्ष 2018-19 में 34 हजार, 333 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में प्राथमिक शिक्षा के लिए सर्वाधिक 22 हजार 887 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि माध्यमिक शिक्षा के लिए 5209 करोड़ रुपये उच्च शिक्षा के लिए 4295 करोड़ रू. का बजटीय प्रावधान है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी कोटि की इंटरमीडिएट उतीर्ण करने वाली अविवाहित बालिकाओं को 10 हजार रुपये और ग्रेजुएशन में पास करने वाली बालिकाओं को 25 हजार रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि के रूप में देने का फैसला लिया है।

इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि 7 से 12 साल तक की किशोरी बालिकाओं के लिए सैनिटरी नेपकिन के लिए 150 रुपये की राशि को बढ़ाकर 300 रुपये प्रति बालिका कर दिया गया हैं. उन्होंने कहा कि क्लास 9 से 12 की छात्राओं के लिए पोशाक राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है. मैट्रिक पास करने वाली छात्राओं की संख्या बढ़ी है और साल 2018 में छात्र-छात्राओं का यह अनुपात लगभग बराबर हो गया है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के नियोजन में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत स्थान आरक्षित किए गए हैं, जिसके फलस्वरूप शिक्षिकाओं की संख्या 19 प्रतिशत से बढ़कर 39 प्रतिशत हो गई है. कार्यक्रम को शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने भी संबोधित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget