एक्सप्लोरर

बिहार सरकार का आदेश- सरकारी आवास खाली करें तेजस्वी वर्ना जबरदस्ती कराया जाएगा

सरकार के इस आदेश के बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला खाली करना होगा. ऐसा नहीं करने पर उनसे मकान जबरदस्ती खाली कराया जाएगा.

पटना: बिहार के भवन निर्माण विभाग ने पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि को आदेश दिया है कि वें पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का सरकारी बंगला खाली करवायें. इस आदेश के बाद लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला खाली करना होगा. ऐसा नहीं करने पर उनसे मकान जबरदस्ती खाली कराया जाएगा. बता दें कि यह कार्रवाई पटना हाईकोर्ट की एकल पीठ के एक आदेश के आधार पर की जा रही है.

इस आदेश के बाद तेजस्वी यादव की ओर से कहा गया था कि वें हाई कोर्ट में इस आदेश को चुनौती देंगे. लेकिन मियाद पूरी होने के बाद भी वे कोर्ट से स्टे नहीं ला पाए. अब सरकार ने इसी आधार पर पटना जिला प्रशासन को बंगला खाली कराने का आदेश को दिया. इस मुद्दे पर बिहार के भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा, "जब महागठबंधन की सरकार बनी थी तो मंत्रियों को आवास दिया गया था. उसके बाद जब एनडीए की सरकार बनी तब नए मंत्री मंडल का गठन हुआ. जिसके बाद उन्हें आवास खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया था. लेकिन तेजस्वी यादव व कुछ पूर्व मंत्री इसके खिलाफ कोर्ट चले गए."

महेश्वर ने कहा, "कोर्ट के आदेश के बाद सभी पूर्व मंत्रियों ने आवास खाली कर दिए थे. लेकिन, तेजस्वी ने आदेश को नहीं माना और वे डबल बेंच पर चले गए. अब डबल बेंच में सरकार की जीत हुई है." महेश्वर हजारी ने तेजस्वी यादव से बंगला खाली करने की अपील की है. उन्होंने ये भी कहा कि तेजस्वी यादव अब खुद ही बंगला खाली कर देंगे.

VIDEO: राम मंदिर पर शिवसेना प्रमुख पर का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget