एक्सप्लोरर

बिहार: पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी जेडीयू में शामिल

मूल रूप से दरभंगा से आने वाले फातमी का राजनीतिक सफर भी दिलचस्प रहा है. वे चार बार सांसद रहे और भारत सरकार में भी मंत्री बने. 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में अब बस कुछ ही महीने बचे हैं ऐसे में जेडीयू ने एक बड़ी बाजी मारी है.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीएम नीतीश कुमार ने अभी से राजनीतिक समीकरण को साधने की तैयारी कर ली है. इसी कड़ी में नीतीश ने आरजेडी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी को जेडीयू में शामिल कराया. मिलन समारोह के दौरान बिहार के सीएम और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार खुद मौजूद नहीं थे लेकिन फातमी ने खुलासा किया कि जेडीयू में आने से पहले उन्होंने नीतीश के साथ घण्टों समय बिताया.

फातमी की जेडीयू में आने से पहले उनकी तीन उच्चस्तरीय बैठक नीतीश कुमार के साथ हुई. फातमी ने इसे साझा करते हुए बताया कि उनकी पहली बैठक करीब ढाई घंटे की हुई और दूसरी बैठक भी ढाई घंटे से कुछ अधिक देर हुई थी और तीसरी और अंतिम मीटिंग उनकी करीब सवा घंटे की हुई थी. फातमी का कहना था कि मैं इनके कामों को पहले से जनता था और जब मीटिंग हुई तो और करीब से इनको और इनके कामों को जानने का मौका मिला कि किस तरह से इन्होंने खुद को बिहार के विकास के लिए सौंप दिया है. इन्होंने कैसे बिहार के लिए अच्छी सड़क, बिजली और शिक्षा व्यवस्था को पहले से बेहतर किया.

2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में अब बस कुछ ही महीने बचे हैं ऐसे में जेडीयू ने एक बड़ी बाजी मारी है. दरअसल, में बिहार में मौजूदा सरकार एनडीए की है जिसमें जेडीयू की भूमिका बड़ी करने में बिहार के मुखिया नीतीश खुद जुटे हैं. नीतीश ने मुस्लिम वोट को अपने पाले में लाने की पुरजोर कोशिश भी शुरू से ही की है. यही कारण रहा है कि एनडीए में रहने के बाद भी जेडीयू उनके कई एजेंडे पर साथ नही देती. जैसे तीन तलाक मुद्दा हो या राम मंदिर से जुड़ा मुद्दा हो या फिर कश्मीर का मुद्दा रहा हो जेडीयू हमेशा से इनका विरोध किया है. इसका एक मात्र कारण है नीतीश कुमार का खुद को सेक्युलर इमेज में दिखाना. नीतीश कुमार ने आरजेडी के आज मुस्लिम समुदाय से आने वाले मिथिलांचल के एक कद्दावर नेता को अपने पाले में लाया है जिसकी पकड़ मिथिलांचल में जबरदस्त है. इसके पहले वो बाढ़ की समीक्षा के दौरान आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ चाय नाश्ता कर सन्देश दे चुके हैं. वहीं कांग्रेस के नेता शकील अहमद खान से भी नज़दीकी बढ़ गई है. नीतीश बिहार के तमाम मुस्लिम नेताओं के सम्पर्क में हैं.

अली अशरफ फातमी कौन हैं? अली अशरफ फातमी पेशे से एक इंजीनियर थे. देश से बाहर पैसा कमाने गए थे पर वो वहां से लौट आए. क्योंकि वो अपने क्षेत्र के लिए कुछ करना चाहते थे. फातमी का करियर शुरू से राजनीतिक रहा है. वो छात्र जीवन से ही राजनीति में हिस्सा ले चुके थे. छात्र जीवन में ही उन्हें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जनरल सेक्रेटरी बनाया गया. बाद में वो सऊदी चले गए पर यहां के लोगों के लिए कुछ करने का जज्बा तब भी उनके मन में था जिसने उन्हें 1989 में भारत आने पर विवश किया. मूल रूप से दरभंगा से आने वाले फातमी का राजनीतिक सफर भी दिलचस्प रहा है. वे चार बार सांसद रहे और भारत सरकार में भी मंत्री बने.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget