एक्सप्लोरर

बिहार: कई मरीजों की मौत, सरकार के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने कहा, "सरकार के आश्वासन के बाद सभी हड़ताली डॉक्टर काम पर लौट आए हैं." एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टर मंगलवार को एक मरीज के परिवार के हमले के बाद हड़ताल पर चले गए थे.

पटना: बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल से लगभग दर्जनभर मरीजों की मौत हो गई. राज्य सरकार की तरफ से डॉक्टरों की मांगों को लेकर दिए गए आश्वासन के बाद यह हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई. पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच), नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) और दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) के जूनियर डॉक्टरों ने बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार के गुरुवार रात मांगे पूरी होने के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म की.

स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने कहा, "सरकार के आश्वासन के बाद सभी हड़ताली डॉक्टर काम पर लौट आए हैं." एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टर मंगलवार को एक मरीज के परिवार के हमले के बाद हड़ताल पर चले गए थे. पीएमसीएच और डीएमसीएच के डॉक्टर भी गुरुवार सुबह समर्थन दिखाते हुए हड़ताल में शामिल हो गए. वे ड्यूटी के दौरान जूनियर डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं और मरीजों के दुर्व्यवहार करने वालों परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

दरअसल मंगलवार को नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मरीज को लेकर परिजनों ने जमकर बवाल काटा था. एक मरीज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था लेकिन जब डॉक्टरों ने देखा तो मरीज को मृत घोषित कर दिया गया जिसपर परिजनों ने डॉक्टर पर दबाव बनाया कि मृत मरीज को इलाज कर जिंदा करे. मामला तब गंभीर हो गया जब परिजन गुंडागर्दी पर उतर गए और जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट और गोलीबारी की. हालांकि, किसी तरह की कोई नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन बदसलूकी से गुस्साए डॉक्टर हड़ताल पर चले गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget