एक्सप्लोरर

बिहार: मेडिकल टीम पर हमलों को लेकर सख्त हुए डीजीपी, बोले- दोषियों को जेल में सड़ा देंगे

बिहार के औरंगाबाद में कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए गांव में गई मेडिकल टीम पर ग्रामीणों ने बुधवार को अचानक हमला बोल दिया था. इस हमले में कई स्वास्थ्य कर्मचारी घायल हो गए थे.

पटना: बिहार के औरंगाबाद, मोतिहारी समेत कई इलाकों में पुलिस और डॉक्टर पर हुए हमले को लेकर सरकार काफी सख़्त हो गई है. औरंगाबाद में कार्रवाई तो हुई ही साथ ही चेतावनी भी दी गई है. बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि "यह सही बात है कई जगह पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ है.ये अज्ञानता में हुआ है, कम्युनिकेशन गैप के चलते हुआ है. जिन लोगों ने ऐसा किया है या जो लोग ऐसा करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

डीजीपी ने कहा कि हमारे सिपाही से लेकर ऊपर के पदाधिकारी तक जितने हैं वह आपके लिए लड़ रहे हैं.अपनी जान को हथेली पर रख कर रात-दिन बाहर खड़े है, सुबह से शाम तक उनको कौन सुरक्षा देगा. वो आपको समझाने जा रहे हैं, तो आप उन पर हमला कर रहे है. यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.जो ऐसा करेंगे उनके खिलाफ मुकदमा होंगे,उनको हम जेल में सड़ा देंगे. उन्होंने कहा कि कल जो औरंगाबाद में हुआ था, उस मामले में 25 लोग जेल गए. उन पर 307 की धारा भी लगी है,गुंडा पंजी में भी उनका नाम दर्ज होगा.

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अगर कोई स्वास्थ्य कार्यकर्ता, चिकित्सा अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, मजिस्ट्रेट या पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करता है तो हम इसे बहुत सख्ती से पेश आएंगे. उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. वे किसी भी वर्ग, जाति या धर्म का हो, इसकी परवाह किए बिना उनके खिलाफ सख्त फैसला लिया जाएगा.

डीजीपी ने कहा कि कल के एक्शन से सभी को स्पष्ट हो गया होगा.जहां-जहां हमले हुए है, वहा तुरंत एफआईआर करके गिरफ्तारी हुई है.जो फरार है, उनकी भी गिरफ्तारी करेंगे,चार्जशीट दाखिल करेंगे, स्पीडी ट्रायल करवाएंगे और गुंडा पंजी में नाम भी अंकित करेंगे. ऐसे लोग हमेशा के लिए दागी होंगे. उन्होंने आगे हृृकहा कि हम हाथ जोड़ते हैं, समझदारी से काम लीजिए, जो आपकी सेवा में जुटे हैं, उन्हीं पर आप पत्थर चलाएंगे? दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसा नहीं होना चाहिए.

दिल्ली: जगह जगह घूम कर कोरोना वॉरियर्स को पानी पिला रहे हैं वाटर मैन महंत गंगानाथ

बागपत: कोविड-19 के सैंपल लेकर जा रहे चीता हेलिकॉप्टर की ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर इमरजेंसी लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमाग नक्सल होने पर गर्व', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'दिमाग नक्सल होने पर गर्व', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget