एक्सप्लोरर

बिहार में डेंगू से अबतक तीन की मौत, पीएमसीएच में मरीजों की संख्या 250 के पार

इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दावा किया है कि विभाग डेंगू को लेकर सचेत है. उन्होंने दावा किया कि डेंगू से निपटने के लिए काफी उपाय किए जा रहे हैं.

पटना: बिहार में डेंगू का कहर गहराता जा रहा है. पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती डेंगू मरीजों की संख्या 250 को पार कर गई है. इस बीच राज्य में दो डॉक्टर्स और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की मौत डेंगू से हो गई है. पिछले एक सप्ताह के दौरान डेंगू के 100 मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि डेंगू की चपेट में आई समेकित बाल विकास सेवा की गोपालगंज जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) संगीता कुमारी की रविवार की सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. प्लेटलेट्स की संख्या काफी कम हो जाने से उन्होंने दम तोड़ दिया.

गोपालगंज के एक अधिकारी ने बताया कि संगीता ने 10 जुलाई को गोपालगंज जिले में आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर योगदान किया था. बीमार संगीता को शनिवार को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां रविवार को इनकी डेंगू से मौत हो गई.

पटना के फोर्ड अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट डॉ. विजय कुमार की डेंगू से मौत हो गई. बुधवार को बीमार होने के बाद इसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. फोर्ड अस्पताल के मुताबिक, तीन दिन पहले बुखार होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डेंगू की वजह से उनके प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगे. 'हेमोरेजिक शॉक' में चले जाने की वजह से काफी प्रयास के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका.

इधर, छपरा के भी एक डॉक्टर की मौत डेंगू से हो गई है. पटना के ही एक प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सक का इलाज चल रहा था. पीएमसीएच में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है. यहां डेंगू के मरीजों की संख्या 250 को पार कर गई है. इनमें पटना, सीवान, लखीसराय, सारण और औरंगाबाद आदि जिलों के मरीज शामिल हैं. इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दावा किया है कि विभाग डेंगू को लेकर सचेत है. उन्होंने दावा किया कि डेंगू से निपटने के लिए काफी उपाय किए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती ने NC के सामने रखी बड़ी शर्तें, कहा- 'आर्टिकल 370 और...'
दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती ने NC के सामने रखी बड़ी शर्तें, कहा- 'आर्टिकल 370 और...'
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
Sonam Wangchuk News Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget