एक्सप्लोरर

टिकट कटने से नाराज कांग्रेस नेता निखिल कुमार के समर्थकों का हंगामा, शक्ति सिंह गोहिल ने मांगी माफी

पहले तो निखिल कुमार के समर्थक इस बात के खिलाफ थे कि उनके नेता को औरंगाबाद से टिकट नहीं मिला. बाद में समर्थकों ने काराकाट से टिकट की मांग कर दी लेकिन ये सीट आरएलएसपी के खाते में चली गई है.

Lok Sabah Election 2019: पटना में सदाकत आश्रम के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ. टिकट नहीं मिलने से पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता निखिल कुमार के नाराज समर्थकों ने बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के खिलाफ नारेबाजी की. इसी दौरान शक्ति सिंह गोहिल दिख गए और निखिल कुमार के समर्थकों ने बिहार प्रभारी के साथ हाथापाई करने की कोशिश की. इस बीच कांग्रेस के दूसरे गुट ने उन्हें बचाने के घेर लिया.

कांग्रेस ऑफिस में हुए हंगामे पर शक्ति सिंह गोहिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि जो साथी टिकट कटने से नाराज हैं वे उनसे माफी मांगते हैं. दरअसल निखिल कुमार के समर्थक पहले से ही औरंगाबाद से टिकट कटने के खिलाफ थे. बाद में उनके समर्थकों ने अपने नेता के लिए काराकाट से टिकट की मांग की लेकिन वहां भी बात नहीं बनी. इसके बाद समर्थकों ने गोहिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

बता दें कि महागठबंधन में कांग्रेस को नौ सीटें मिली हैं. इसमें औरंगाबाद और काराकाट दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में नहीं आई हैं. औरंगाबाद सीट जीतन राम मांझी की पार्टी के खाते में गई है. वहीं काराकाट से आरएलएसपी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं.

महागठबंधन में कांग्रेस की सीटें

1. किशनगंज- मोहम्मद जावेद 2. कटिहार- तारिक अनवर 3. पूर्णिया- उदय सिंह 4. समस्तीपुर- अशोक राम 5. मुंगेर- अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी 6. पटना साहिब- शत्रुघ्न सिन्हा (संभवत:) 7. सासाराम- मीरा कुमार 8. वाल्मिकी नगर- घोषणा नहीं 9. सुपौल- रंजीत रंजन

इससे पहले बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने सीट बंटवारे पर अपनी नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था कि जिस तरह से महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हुआ है उससे कांग्रेस को नुकसान हुआ है. उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि कांग्रेस ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बुरे दिनों में साथ दिया लेकिन समय आने पर उन्होंने साथ नहीं दिया. पार्टी की कुर्बानी से नुकसान हुआ है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: तेजस्वी यादव पर BJP का हमला, कहा- ये उपद्रवियों का मार्च
LIVE: तेजस्वी यादव पर BJP का हमला, कहा- ये उपद्रवियों का मार्च
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget