एक्सप्लोरर

CM नीतीश ने लालू पर साधा निशाना, कहा- बिहार में 'लालटेन' की जरूरत खत्म हो गई है 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नौ साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एनडीए की संकल्प रैली में मंच साझा किया है. इस रैली में नीतीश कुमार ने लालू यादव पर खूब निशाना साधा.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को दावा किया कि राज्य के हर घर में बिजली पहुंच गई है और अब राज्य में 'लालटेन' की जरूरत समाप्त हो गई है. उन्होंने महात्मा गांधी के बताए गए सात पापों का जिक्र करते हुए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके पुत्र तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा. पटना के गांधी मैदान में एनडीए की संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "बिहार सरकार न्याय के साथ विकास की राह पर चल रही है. बुनियादी ढांचागत सुविधाओं पर विशेष काम किया जा रहा है. हर घर तक नल का जल उपलब्ध कराया जा रहा है. टोले तक सड़कें बनाई जा रही हैं. इस साल महात्मा गांधी की जयंती तक बिहार के सभी घरों में शौचालय का निर्माण करवा दिया जाएगा."

लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा, "हर घर में बिजली पहुंच गई है, और अब 'लालटेन' की जरूरत ही खत्म हो गई." मुख्यमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर उन्हें बधाई देते हुए कहा, "सेना को दिया गया अधिकार अहम कदम है. बिहार ने भी आतंकवाद के खिलाफ शहादत दी है. आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार जरूरी कदम उठाएगी."

नीतीश ने बिना नाम लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और कहा कि "धन अर्जित करना है तो कुछ काम करना चाहिए, लेकिन कुछ लोग कोई काम ही नहीं करते और सत्ता में आकर धनोपार्जन करते हैं. यह एक सामाजिक पाप है." महात्मा गांधी के बताए गए सात पापों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "गांधी जी ने विवेक के बिना सुख, चरित्र के बिना ज्ञान, नैतिकता के बिना व्यापार, मानवता के बिना विज्ञान और त्याग के बिना पूजा को सामाजिक पाप बताया है."

उन्होंने कहा, "हम बापू के सात सामाजिक पाप के बारे में हर किसी को बता रहे हैं. इस विचार को हर स्कूल में लिखवाया जा रहा है, ताकि समाज में सुधार आए." उन्होंने कहा, "गांधी जी ने कहा था कि 'मेरा जीवन ही मेरा संदेश' है, इसलिए हम लोगों का संकल्प है कि लोगों की सेवा ही हमारा धर्म है. आज लोगों की सेवा में नहीं मेवा में रुचि है." उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कामों की चर्चा सर्वत्र हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग

वीडियोज

Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget