एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह के इफ्तार वाले बयान पर भड़के नीतीश कुमार, कहा- ये लोग किसी धर्म के नहीं होते हैं

गिरिराज सिंह ने मंगलवार को ‘इफ्तार’ में शामिल होने वाले बिहार एनडीए के नेताओं की चार तस्वीरें ट्वीट की. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी शामिल हुए थे.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘इफ्तार’ पार्टी में शामिल होने के लिए मंगलवार को एनडीए के अपने सहयोगियों पर तंज कसा. जिसपर नीतीश कुमार ने आज कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये लोग किसी धर्म के नहीं होते हैं. उन्होंने आज कहा, ''कुछ लोग मीडिया में आने के लिए बयान देते हैं. इसपर बोलना बेकार है. यह लोग किसी धर्म के नहीं होते हैं.'' नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान पहुंचे थे, जहां उन्होंने ईद की शुभकामनाएं दी.

नीतीश कुमार ने बगैर नाम लिए कहा, ''आज समाज में अपशब्दों का प्रयोग होता है बंद होना चाहिए. किसी भी धर्म को अपनाइए, प्रेम से काम करिए. एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखिए. जो इधर उधर सोचता है उसको धर्म में आस्था नहीं है, वो धार्मिक व्यक्ति नहीं है. कुछ लोगों की आदत होती है. ऐसी बात कहें जिससे प्रतिक्रिया हो और मीडिया में जगह मिले. हम सबको जानते हैं. ऐसी बातों को कौन मानता है और एप्रिशिएट करता है, सबको जानते हैं. ऐसी बातों पर हम कभी प्रतिक्रिया नहीं देते हैं.''

गिरिराज सिंह ने मंगलवार को ‘इफ्तार’ में शामिल होने वाले बिहार एनडीए के नेताओं की चार तस्वीरें ट्वीट की. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी शामिल हुए थे. एक फोटो में बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी नजर आ रहे हैं. गिरिराज ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुंदर फोटो आते? अपने कर्म धर्म से हम पिछड़ क्यों जाते हैं और दिखावे में आगे रहते हैं.’’

उनके इस ट्वीट के बाद जेडीयू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मामले को शांत करने के लिए हिंदुत्वादी नेता की आलोचना की और उनसे ऐसे बयानों से बचने के लिए कहा.

राज्य कैबिनेट में नीतीश कुमार के साथ काम करने के दौरान उनके विरोधी रहे गिरिराज सिंह के बारे में ऐसा प्रतीत हुआ कि उन्होंने विशेष तौर पर मुख्यमंत्री को निशाना बनाया जो सभी फोटोग्राफ में नमाजी टोपी में नजर आए और नमाज के रूमाल से उनका कंधा ढका हुआ था.

गिरिराज की टिप्पणी पर सुशील कुमार मोदी ने भी कड़ी असहमति जताई. उन्होंने कहा, ‘‘मै 25 वर्षों से इफ्तार पार्टियां आयोजित करता रहा हूं. मैं होली मिलन समारोह भी आयोजित करता हूं. जो लोग तंज कस रहे हैं उनके पास होली पर लोगों को दावत देने का दिल नहीं है. वे लोग कैसे इफ्तार पार्टी आयोजित करके एक हिंदू की उदारता की प्रशंसा करेंगे?’’

इफ्तार पर सियासत: अमित शाह ने लगाई गिरिराज सिंह को फटकार, कहा- ऐसी गलती फिर दोहराई गई तो कड़ी कार्रवाई 

दरअसल, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मोदी सरकार में बीजेपी द्वारा उनकी पार्टी को एक मंत्री पद की पेशकश से इनकार कर दिया था जिसके बाद बिहार के दो मुख्य दलों के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं.

मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए अपनी पार्टी के आठ नए सदस्यों को उसमें शामिल किया. मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के किसी सदस्य को जगह नहीं दी गई. एनडीए सूत्रों का कहना है कि सिंह की टिप्पणी से दोनों पार्टियों के बीच संबंधों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. इसी के चलते अमित शाह को यह कदम उठाना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
JNU यौन शोषण केस: कांग्रेस सांसद के सस्पेंशन की मांग, राष्ट्रपति से मिलेंगी BJP MP
JNU यौन शोषण केस: कांग्रेस सांसद के सस्पेंशन की मांग, राष्ट्रपति से मिलेंगी BJP MP

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget