एक्सप्लोरर

बिहार में अपराधी बेलगाम, बेगूसराय में व्यवसायी की घर में घुसकर हत्या

बिहार में अपराध की घटना लगातार बढ़ती जा रही है. बेगूसराय में शुक्रवार को एक व्यवसायी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है. वहीं, सहरसा में भी एक युवक की हत्या की गई है. इससे लोगों में गुस्सा है.

पटना: बिहार में इन दिनों अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं.  बेगूसराय में शुक्रवार को अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने हत्या के बाद लूटपाट की भी घटना को अंजाम दिया है. घटना शुक्रवार की रात रिफाइनरी थाना क्षेत्र के महना गांव की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा गल्ला व्यवसायी राजेश कुमार रात में तकरीबन दस बजे बाजार से तकादा करके अपने घर लौटे थे. व्यवसायी जब घर लौटा तो उनके घर पर पहले से कई मजदूर ट्रक से माल अनलोड कर रहे थे. इसी दौरान तकरीबन सात से आठ की संख्या में अपराधी दाखिल हुए. अपराधियों ने दो मजदूरों को बाहर ही बंधक बनाया और उनसे पूछताछ के बाद अंदर दाखिल हो गए. बताया जा रहा है अपराधियों ने घर के अंदर पहले लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और इसका विरोध करने पर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के संबंध में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी डकैती करने की नियत से आए थे या फिर उनकी मंशा कुछ और थी. फिलहाल पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. इस घटना से इलाके में दहशत है. वहीं, बिहार के सहरसा से हत्या की एक घटना सामने आई है. वहां शुक्रवार देर शाम बेख़ौफ़ अपराधियों ने 20 वर्षीय युवक की गोली मार हत्या कर दी है. युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को रखकर रोड जाम भी किया. लोगों ने इसके बाद सदर थाना क्षेत्र के दुमरैल चौक के पास उग्र प्रदर्शन भी किया. हत्या की घटना से लोगों में गुस्सा है. बिहार में पिछले कुछ दिनों में हत्या की अनेक घटनाओं को अंजाम दिया गया है. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, हाजीपुर और अब सहरसा और बेगूसराय में हत्या की घटना से प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधते रहते हैं. यह भी पढ़ें- हरियाणा में दो सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, 10 लाख रुपए में कराया था लिंग परिवर्तन नेशनल हेराल्ड केस: CBDT ने उस सर्कुलर को वापस लिया जिसके बाद कांग्रेस ने राहत का दावा किया था देखें वीडियो-  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget