एक्सप्लोरर

बिहार बंद के दौरान कुल 598 लोग गिरफ्तार, रेल और सड़क यातायात बाधित किया

बिहार बंद की अपील भाकपा-माले, भाकपा, माकपा, एसयूसीआईसी, आरएसपी और फारवर्ड ब्लाक की ओर से की गयी जिसे आरजेडी, हम और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त था.

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के शेल्टर हाऊस में 34 लड़कियों के साथ यौन शोषण के विरोध में विपक्षी दल समर्थित वामदलों के एक दिन के बंद के दौरान आज कई जगहों पर रेल और सड़क यातायात बाधित किया गया. ऐसा करने वाले कुल 598 बंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) एस के सिंघल ने बताया कि आज बंदी के दौरान गिरफ्तार 598 बंद समर्थकों में सारण में 328, मधुबनी में 210, नवादा में 35 और कटिहार में 25 लोग शामिल हैं.

सिंघल ने बताया कि बिहार बंद के दौरान 20-25 की संख्या में बंद समर्थकों ने करीब 08.35 बजे से दरभंगा स्टेशन पर दरभंगा-नई दिल्ली सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोक दिया. प्रशासनिक हस्तक्षेप से गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कराने में 35 मिनट का वक्त लगा. उन्होंने बताया कि लगभग 15 की संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ताओं अलग-अलग गाड़ियों को रोक दिया. अधिकारी ने बताया कि विपक्षी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में यातायात जाम कर दिया. इससे स्थिति खराब हो गयी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

बंद समर्थकों के मुजफ्फरपुर में बालिका गृह के संचालक और मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के घर के सामने प्रदर्शन किए जाने पर वहां पुलिस बल की तैनाती की गयी है. मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामले के विरोध में आज की बंदी के दौरान समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी.

बिहार बंद की अपील भाकपा-माले, भाकपा, माकपा, एसयूसीआईसी, आरएसपी और फारवर्ड ब्लाक की ओर से की गयी जिसे आरजेडी, हम और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त था. लेफ्ट पार्टियों ने पटना हाई कोर्ट के निर्देश में मुजफ्फरपुर सहित सभी अल्पावासों, रिमांड होमों की जांच कराने, टाटा इंस्ट्च्यिूट आफ सोशल साइंस की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और बीजेपी कोटे से मंत्री सुरेश शर्मा को बर्खास्त करने और चंद्रशेखर वर्मा को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget