एक्सप्लोरर

2 अगस्त को वाम दलों ने बुलाया बिहार बंद, आरजेडी समेत कई पार्टियां कर रही हैं समर्थन

बंद के समर्थन में आज वाम दलों की प्रचार गाड़ी दिनभर पटना की सड़कों पर दौड़ते रही और कई जगहों पर नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया गया.

पटना: 2 अगस्त को वाम दलों ने बिहार बंद की तैयारी पूरी कर ली है. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि बंद को आरजेडी, हम, लोजस, कांग्रेस सहित दूसरी विपक्षी पार्टियों, जनसंगठनों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं, आशाकर्मियों, ऑटो चालकों, दलित-गरीबों, छात्र-नौजवानों, मजदूर-किसानों सहित राज्य के सभी न्याय और अमन चैन पसंद जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है.

कुणाल ने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और इसको लेकर कल पूरा बिहार सड़कों पर उतरेगा और केंद्र की नरेंद्र मोदी और बिहार की नीतीश कुमार सरकार से जवाब मांगेगा. उन्होंने कहा कि जब सत्ता ही महिलाओं के बर्बर दमन और उत्पीड़न को प्रश्रय दे रही हैं तब महिलाओं के लिए समाज में कहां कोई जगह बच जाती है? उन्होंने कहा कि सरकार की तो पूरी कोशिश मामले को रफा-दफा करने की थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. कल के बिहार बंद में जनता को आक्रोश दिखेगा. उन्होंने कहा कि बंद से इमरजेंसी सेवाओं को पूरी तरह मुक्त रखा गया है. बंद समर्थक इसका ख्याल रखेंगे. बिहार बंद के समर्थन में आज पटना सहित राज्य के विभिन्न जिला केंद्रों पर मशाल जुलूस निकला और बंद को सफल बनाने की अपील की गई.

बंद के समर्थन में पटना में प्रचार जुलूस

बंद के समर्थन में आज वाम दलों की प्रचार गाड़ी दिनभर पटना की सड़कों पर दौड़ते रही और कई जगहों पर नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया गया. पटना जंक्शन, पटना विश्वविद्यालय, मगध महिला कॉलेज, सचिवालय, चितकोहरा, दीघा, दिनकर गोलंबर, बोरिंग रोड चैराहा, कंकड़बाग टेंपो स्टैंड, कारगिल चैक, गोलघर, आशियाना, जीपीओ आदि स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया. इन नुक्कड़ सभाओं को भाकपा-माले के मनीष कुमार सिंह, ज्ञान मिश्रा और अजय कुमार, सीपीआईएम के शंकर साह, देवेन्द्र और एसयूसीआईसी के सुमन कुमार आदि नेताओं ने संबोधित किया. इन वक्ताओं ने अपने संबोधन में बिहार बंद को सफल बनाने की अपील की.

गांधी मैदान के दक्षिणी गेट से निकलेगा मुख्य जत्था

बिहार बंद का मुख्य जुलूस कल 11 बजे गांधी मैदान के दक्षिणी गेट (रामगुलाम चैक) से निकलेगा. जिसको वाम दलों के प्रमुख नेताओं के साथ-साथ महिला संगठनों और दूसरे दलित अधिकार संगठनों के नेता नेतृत्व देंगे.

जनसंगठनों के नेताओं ने बंद को सफल बनाने की अपील की

ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी, राज्य सचिव शशि यादव, राज्य अध्यक्ष सरोज चैबे, आइसा के बिहार राज्य अध्यक्ष मोख्तार, इनौस के राज्य सचिव नवीन कुमार, ऐक्टू के नेता आरएन ठाकुर और रणविजय कुमार, किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद यादव और राज्य सचिव रामाधार सिंह, इंसाफ मंच के अनवर हुसैन, गर्दनीबाग झुग्गी बचाओ पर्यावरण बचाओ मोर्चा के मुंर्तजा अली, खेग्रामस के राज्य सचिव गोपाल रविदास आदि नेताओं ने कल के बिहार को सफल बनाने की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस क्या सोच रही है, सोनम जी पर...', इमरान मसूद के अन्ना पार्ट टू वाले बयान पर बोली CJP
'कांग्रेस क्या सोच रही है, सोनम जी पर...', इमरान मसूद के अन्ना पार्ट टू वाले बयान पर बोली CJP
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
टाइफाइड से पीड़ित अभिजीत दीपके ने जारी किया नया वीडियो, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक...
टाइफाइड से पीड़ित अभिजीत दीपके ने जारी किया नया वीडियो, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक...

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget