एक्सप्लोरर

बिहार: बेगूसराय में कन्हैया कुमार के काफिले पर हुआ हमला, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े

वहीं सभा से लौटने के दौरान कन्हैया कुमार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्राथमिकी दर्ज कराई. ये प्राथमिकी भगवानपुर थाने में दर्ज कराई गई.

नई दिल्ली: बिहार के बेगूसराय में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला हुआ है. इस हमले में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. कन्हैया मंसूरचक से सभा कर लौट रहे थे, इस दौरान ये हमला किया गया. इसके बाद उन्होंने बरौनी थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. वहीं सभा से लौटने के दौरान कन्हैया कुमार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्राथमिकी दर्ज कराई. ये प्राथमिकी भगवानपुर थाने में दर्ज कराई गई.

उधर एक दूसरे मामले में सोमवार को पटना एम्स के प्रशासन ने कन्हैया कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. फुलवारी थाना के प्रभारी मोहम्म्द कैसर आलम ने बताया कि एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सीएम सिंह के लिखित बयान पर एम्स में चिकित्सकों के साथ मारपीट करने और दुर्व्यवहार करने के मामले की एक प्राथमिकी फुलवारी थाना में दर्ज कर ली गई. इसमें कन्हैया कुमार और उनके 80 से 100 समर्थकों को आरोपी बनाया गया है. इससे पहले, रविवार की रात चिकित्सकों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद से एम्स के सभी चिकित्सक हड़ताल पर चले गए थे. बाद में एम्स प्रशासन की तरफ से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद चिकित्सक काम पर लौट आए.

कन्हैया कुमार पर आरोप लगाया गया कि वह रविवार की रात एम्स में भर्ती अपने एक मित्र और एआईएसएफ नेता सुशील कुमार से मिलने पहुंचे थे. कन्हैया के साथ उनके करीब 40-50 समर्थकों ने ट्रॉमा इमरजेंसी में जाने का प्रयास किया. जब उनके समर्थकों को वापस जाने को कहा, तब उन्होंने चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार किया और हाथापाई भी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget