एक्सप्लोरर

बिहार: कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम, 3366 बेंच, 1037 कांवड़ स्टैंड और 180 सोलर लाइट लगेंगे

सुशील मोदी ने अपने ऑफिस में उच्चस्तरीय बैठक की और पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि 27 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विश्व प्रसिद्घ श्रावणी मेले के पूर्व कांवड़िया सर्किट की अलग-अलग योजनाओं को पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है.

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत बिहार के विभिन्न पर्यटक स्थलों के विकास के लिए 600 करोड़ की योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि इस साल सावन महीने में कांवड़िया पथ पर कांवड़ियों की परेशानी कम हो, इसके लिए सभी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

सुशील मोदी ने अपने ऑफिस में उच्चस्तरीय बैठक की और पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि 27 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विश्व प्रसिद्घ श्रावणी मेले के पूर्व कांवड़िया सर्किट की अलग-अलग योजनाओं को पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. बैठक में पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार और दूसरे विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे.

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत कांवड़ियों के लिए रास्ते के लिए क्रियान्वित हो रही 52.35 करोड़ रुपये की योजनाओं के तहत सुल्तानगंज में अजगैबीनाथ मंदिर परिसर के विकास, मोजमा (मुंगेर) में रेन शेल्टर, बांका के जिलेबिया, सुईया में मार्गीय सुविधाओं के विकास, तानकेश्वर में कैफेटेरिया का निर्माण और कांवड़िया पथ में साइनेज, 3366 बेंच, 1037 कांवड़ स्टैंड बनाने और 180 सोलर लाइट लगाने का काम प्रगति पर है.

साल 2007 में एनडीए की सरकार ने श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए कांवड़िया पथ में पक्की सड़क के समानांतर कच्ची सड़क का निर्माण कराया था. प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत जैन, महात्मा गांधी, बौद्घ, रामायण परी पथ के अलावा प्रसाद योजना के अंतर्गत पटना साहिब का विकास और बोधगया में भारतीय पर्यटन संस्थान और यात्रा प्रबंधन (आईआईटीटीएम) संस्थान की स्थापना की जा रही है. उन्होंने कहा कि राजगीर और मंदार पर्वत में रोप-वे का काम इस साल अक्टूबर में पूरा हो जाएगा. गौरतलब है कि 2017 में विदेशी पर्यटकों के मामले में बिहार देश में आठवें स्थान पर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की
अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget