एक्सप्लोरर

मंगेतर से वीडियो चैट करते हुए BHU की छात्रा ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

लंका पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ बीएचयू के पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान की रिसर्च स्कॉलर 25 वर्षीया ख्याति सिंह ने किसी बात पर नाराज होकर अपने कमरे में फांसी लगा ली.

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की एक रिसर्च स्कॉलर ने मंगलवार की भोर में फांसी लगा ली. फांसी लगाने के समय वह अपने मंगेतर से वीडियो चैट कर रही थी. स्टूडेंट को फांसी लगाते देख, उसका मंगेतर भागकर उसके घर पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जनवरी में होनी थी शादी लंका पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ बीएचयू के पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान की रिसर्च स्कॉलर 25 वर्षीया ख्याति सिंह ने किसी बात पर नाराज होकर अपने कमरे में फांसी लगा ली. उस समय वह अपने मंगेतर से वीडियो चैट कर रही थी. मंगेतर ख्याति को फांसी लगाते देख रामनगर से भागता हुआ नगवां स्थित उसके कमरे पर पहुंचा. उसने मकान मालिक की मदद से कमरा खोला और ख्याति को बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया. लगभग चार घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. ख्याति की बीती 30 अप्रैल को मर्चेंट नेवी में काम करने वाले स्वेतांग कुमार से सगाई हुई थी. इन दोनों की अगले साल जनवरी में शादी होनी थी. जानकारी के अनुसार ख्याति मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भौरा की रहने वाली थी. उसके माता-पिता कमल सिंह और मां दुर्गेश दोनों मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में नौकरी करते हैं. उनके दो बेटियां और एक बेटा है. भाई बहनों में सबसे बड़ी ख्याति सिंह ने भोपाल से एमए की डिग्री ली थी. इसके बाद उसने बीएचयू में नेट का एग्जाम क्लियर कर, पिछले महीने ही 20 अप्रैल को रिसर्च के लिए एडमिशन लिया था. मंगेतर से किसी बात को लेकर हुई थी लड़ाई वाराणसी आने के बाद ख्याति ने लंका थाना क्षेत्र के नगवा के रहने वाले नागेश्वर सिंह के मकान कमरा किराए पर लिया था. वहीं रहकर वह अपनी पढ़ाई कर रही थी. जबकि उसका मंगेतर स्वेतांग कुमार रामनगर में रहता है. बताया जा रहा है कि वीडियो चैट के दौरान ही ख्याति और स्वेतांग कुमार में कुछ खटपट हुई, जिससे नाराज होकर ख्याति ने यह खौफनाक कदम उठा लिया. इलाज के दौरान तोड़ दिया दम रिसर्च स्टूडेंट के सुसाइड अटेम्प्ट की खबर सुनकर बीएचयू के वाईस चांसलर प्रो राकेश भटनागर और एमएस डॉ ओपी उपाध्याय सहित प्रोक्टोरियल बोर्ड के अन्य अधिकारी उसे देखने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे. उन्होंने डॉक्टरों को उसका समुचित इलाज करने के निर्देश भी दिए. लेकिन दोपहर होते-होते ख्याति ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया. ख्याति की फांसी लगाने की खबर सुनकर उसके माचा-पिता बैतूल से वाराणसी के लिए रवाना हो चुके हैं. वहीँ ख्याति की मां ने बताया कि वह माईग्रेन से पीड़ित थी, जिसके चलते वह अक्सर चिड़चिड़ा उठी थी. रिसर्च स्टूडेंट के वीडियो चैट करते हुए सुसाइड करने की घटना चर्चा बनी हुई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram Encounter: गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget