मध्य प्रदेश: एसआर मोहंती बने राज्य के मुख्य सचिव, बी पी सिंह की जगह लेंगे
कार्मिक विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण ने सोमवार को आदेश जारी किया. आदेश के मुताबिक, मोहंती को मुख्य सचिव बनाया गया है.

भोपाल: एस. आर. मोहंती को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. मोहंती सेवानिवृत्त हो रहे बी. पी. सिंह का स्थान लेंगे. कार्मिक विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण ने सोमवार को आदेश जारी किया. आदेश के मुताबिक, मोहंती को मुख्य सचिव बनाया गया है. मुख्य सचिव बी. पी. सिंह सोमवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं.
मोहंती को मुख्य सचिव बनाए जाने के आदेश में कहा गया है कि मुख्य सचिव सिंह की सेवानिवृत्ति के उपरांत मोहंती को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न मुख्य सचिव नियुक्त किया जाता है.
MP: सीएम कमलनाथ बोले- विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए सौंसर सीट को दूंगा प्राथमिकता
एस. आर. मोहंती माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष हैं और 1982 बैच के आईएएस हैं. वो एक जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे. वहीं सेवानिवृत्त हो रहे बी.पी.सिंह को मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है. सिंह की इस पद पर नियुक्ति सेवानिवृत्ति के बाद की गई है.
यह भी देखें




















