एक्सप्लोरर

अखिलेश-राहुल तुम संघर्ष करो, हम मोदी के साथ हैं: केशव प्रसाद मौर्य

कुशीनगर/देवरिया/बलिया: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनकी रैली में जनता कहती है कि अखिलेश, राहुल तुम संघर्ष करो, हम मोदी जी के साथ हैं. बीजेपी भ्रष्टाचार, अपराध, गुंडागर्दी, घोटालों और ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है. मौर्य ने कहा कि एसपी-बीएसपी ने पिछले 15 सालों में प्रदेश को बर्बाद कर दिया है.

'अखिलेश राहुल तुम संघर्ष करो, हम मोदी जी के साथ हैं'

रविवार को कुशीनगर, देवरिया और बलिया में आयोजित जनसभाओं में मौर्य ने अखिलेश राहुल के ठगबंधन पर तंज सकते हुए कहा, "अखिलेश व राहुल जहां जाते हैं, वहां जनता नारा लगाती है, 'अखिलेश राहुल तुम संघर्ष करो, हम मोदी जी के साथ हैं'. साल 2019 के बाद क्षेत्रीय दलों का नाम केवल इतिहास में ही रह जाएगा. भारतीय जनता पार्टी गरीब के जीवन में खुशहाली लाने के लक्ष्य पर और आगे बढ़ जाएगी."

उन्होंने कहा, "मेट्रो में प्रति किलोमीटर 100 करोड़ रुपये की गड़बड़ी से अखिलेश सरकार के 2200 करोड़ रुपये के घोटाले की बू आ रही है. अखिलेश का 206 किमी एक्सप्रेस वे कागजों में ही पूरा होता है. जमीन पर न तो पूरी सड़क है और न सुविधा, फिर भी ठेकेदारों को भुगतान हो गया."

उन्होंने कहा, "अखिलेश सरकार सड़क, नाली, बिजली, पानी से लेकर भर्तियों और ठेकों तक में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है. एसपी के नेता-मंत्री व एसपीई गुंडे जमीनों, मकानों और दुकानों पर अवैध कब्जे का व्यापार चला रहे हंै. प्रदेश में लोक सेवा आयोग अखिलेश सेवा आयोग में तब्दील हो गया है."

बीजेपी की सरकार बनने के बाद होगा गुंडों का अंत

मौर्य ने कहा, "बीजेपी की सरकार बनने पर किसानों की कर्ज माफी, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान, बुजुर्गो को पेंशन, गोवंश के संरक्षण के साथ ही अपराध, भ्रष्टाचार और अपराधियों का खात्मा होगा. 11 मार्च को बीजेपी की सरकार बनने के बाद गुंडों का अंत होगा और अवैध कब्जे मुक्त कराए जाएंगे और प्रदेश में विकास व सुशासन के युग की शुरुआत होगी."

नोटबंदी को प्रधानमंत्री का साहसिक कदम बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रधानमंत्री के नोटबंदी का जनता ने स्वागत किया है. जनता नोटबंदी का विरोध करने वाले एसपी-बीएसपी और कांग्रेस की वोटबंदी कर देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget