एक्सप्लोरर

कौशांबी का ये वायरल वीडियो दहला देने वाला है, युवक को नंगा कर खंभे से बांधकर पीटा

छेड़खानी के आरोपी को भीड़ ने बुरी तरह पीटा, कपड़े उतार कर खंबे से बांधा, अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इलाहाबाद: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशांबी में भीड़ के इंसाफ का दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां गांव वालों ने एक युवती से छेड़खानी के आरोपी को पूरी तरह नंगा कर उसे बिजली के खंभे में बांध दिया और लाठी - डंडों व लात- घूंसों से जमकर उसकी पिटाई की. आरोपी युवक जब बेहोश हो गया तो लोगों ने उसे पुलिस थाने के बाहर फेंक दिया और भाग निकले. करीब पंद्रह दिन पहले हुई इस घटना में गंभीर रूप से ज़ख़्मी हुए युवक की आवाज़ चली गई है. हैरानी की बात यह है कि यह घटना थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर हुई, लेकिन घंटों चले ड्रामे के दौरान न तो पुलिस को मामले की भनक लगी और न ही कोई उसके बचाव में आया. इतना ही नहीं पुलिस ने इस मामले में दो हफ्ते तक रिपोर्ट भी नहीं दर्ज की थी. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है. पुलिस ने इस मामले में दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 342,323 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. अफसरों का कहना है कि इस मामले में वीडियो फुटेज से सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. युवक की पिटाई और उसके साथ बर्बरता का जो वीडियो सामने आया है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है. यह मामला बीते उन्नीस सितम्बर का है. कौशांबी जिले के पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के बिहका गांव के एक युवक पर गांव की एक युवती के साथ छेड़खानी का आरोप है. छेड़खानी के आरोप में पकडे जाने के बाद गांव के लोगों ने उसे पहले मारा - पीटा. इसके बाद उसके सारे कपडे उतारकर पूरी तरह नंगा कर दिया और उसे बिजली के खंभे से बांध दिया. इसके बाद भीड़ ने जमकर उसकी पिटाई की. किसी ने लात -घूंसों से पीटा और किसी ने लाठी-डंडों से. युवक रहम की भीख मांगते हुए खुद को छोड़े जाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ जानवरों की तरह देर तक उसे पीटती रही. घंटों बाद परिवार वाले उसे अपने साथ ले गए और इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया. दस दिनों तक अस्पताल में इलाज के बावजूद उसकी आवाज़ नहीं लौट सकी है. पीड़ित परिवार ने पहले कई बार थाने पर शिकायत भी की थी,लेकिन कौशांबी पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद अब जाकर केस दर्ज किया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर की अग्निपरीक्षा में प्रशांत किशोर पास? BJP जीत से दूर! RJD का सूपड़ा साफ
LIVE: बांकीपुर की अग्निपरीक्षा में प्रशांत किशोर पास? BJP जीत से दूर! RJD का सूपड़ा साफ
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget