एक्सप्लोरर

आज नोटबंदी पर बड़ी टक्कर, कानपुर में मोदी की रैली तो जौनपुर में होंगे राहुल

नई दिल्ल्ली: उत्तर प्रदेश में सोमवार का दिन रैलियों का दिन है. पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और MIM नेता असदुद्दीन ओवैसी आज अलग-अलग जगहों पर रैली करेंगे. पीएम मोदी जहां कानपुर में परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे वहीं राहुल गांधी जौनपुर में रैली कर रहे हैं. ओवैसी सिद्धार्थनगर में जनता से मुखातिब होंगे.

आज नोटबंदी पर बड़ी टक्कर, कानपुर में मोदी की रैली तो जौनपुर में होंगे राहुल

शहर के बाजारों में दौरा कर रहीं बीजेपी नेताओं की टोलियां

बीजेपी नेताओं का दावा है कि उनकी परिवर्तन रैली में कानपुर और उसके आसपास के जिलों के करीब पांच लाख लोग शामिल होंगे.

रैली में शहर के व्यापारियों को शामिल करने के लिए बीजेपी नेताओं की टोलियां शहर के बाजारों में दौरा कर रही हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि नोटबंदी से कारोबार ठप्प होने से नाराज व्यापारियों को मनाने की हरसंभव कोशिश पार्टी नेताओं द्वारा की जा रही है.

व्यापारियों को निमंत्रण दे रहे पार्टी कार्यकर्ता

मोदी की रैली 19 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे होगी. रैली में लोगों को बुलाने के लिये पार्टी कार्यकर्ता शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों को निमंत्रण दे रहे हैं. इसके अलावा रैली के प्रचार के लिये शहर के विभिन्न इलाको में परिवर्तन रथ भी घूम रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि इस परिवर्तन रैली में कानपुर के अलावा आसपास के जिलों जैसे कानपुर देहात, कन्नौज, फतेहपुर, औरैया, इटावा आदि से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे.

जौनपुर में नोटबंदी के खिलाफ राहुल की रैली

दूसरी तरफ राहुल गांधी जौनपुर में नोटबंदी के खिलाफ रैली करेंगे. इस रैली में पीएम नरेंद्र मोदी के विकास की पोल खोली जाएगी और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. कांग्रेसी कार्यकर्ता मोदी का का पुतला भी जलाएंगे.

आज नोटबंदी पर बड़ी टक्कर, कानपुर में मोदी की रैली तो जौनपुर में होंगे राहुल

राहुल जौनपुर नगर के बीआरपी कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस की कोशिश है कि 27 साल पहले अपनी खोई सत्ता को किसी तरह वापस लाने के लिए इस रैली से ज़मीन तैयार की जाए और इसके लिए नोटबंदी एक कारगर मुद्दा हो सकता है.

सिद्धार्थनगर में ओवैसी की रैली

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के शोहतरगढ़ इलाके में एमआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी आज दोपहर 12 बजे रैली को संबोधित करेंगे. ओवैसी यह रैली केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के विरोध में करने वाले हैं.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने हैं और कोई भी पार्टी इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरने का मौका नहीं चाहती और चुनाव में अहम मुद्दे के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget