एक्सप्लोरर

प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी, लाश के पास से बरामद हुआ तमंचा और मोबाइल

यूपी के पीलीभीत में प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. शव खेत में मिलने की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.

बरेली: यूपी के पीलीभीत में प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. शव खेत में मिलने की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस अभी हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. पीलीभीत के बरखेड़ा थाना इलाके में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई, जब अलियापुर से अलखथान को जाने वाले रास्ते में एक गन्ने के खेत में प्रेमी युगल के शव बरामद हुए. दोनों के सिर में गोली लगने का निशान है. ऐसा लगता है की गोली बहुत नजदीक से मारी गई होगी क्योंकि सिर से गोली निकलने के बाद सीधे पेड़ में धंस गई. दो शव मिलने की खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस अधीक्षक के आदेश पर फोरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का परीक्षण करने में जुट गई. मृत युवक के पास से मोबाईल, तमंचा और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई. पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि युवती के मोबाइल से परिजनों को फोन करके बुलाया गया. एसपी बालेंदु भूषण सिंह के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि लड़के ने पहले लड़की की गोली मारकर हत्या की उसके बाद खुद को भी गोली मार ली. उनका कहना है कि मौके से ही दोनों के मोबाइल और तमंचा बरामद हुआ है. फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या या आत्महत्या का पता चल सकेगा. बताया जा रहा है कि युवती की दो दिन बाद ही सगाई थी, घरवालों ने दूसरी जगह उसकी शादी तय कर दी थी. वहीं युवक की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी लेकिन उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था. पुलिस मान रही है कि जब दोनों के घरवालों ने इनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया तो दोनों ने मौत को गले लगा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की
अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget