एक्सप्लोरर

बरेली: मेयर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेयर उमेश गौतम को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया. पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को धर दबोचा.

बरेली: मेयर उमेश गौतम को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया. पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को धर दबोचा. आरोपी ने एक दिन पहले ही फोन पर बरेली के मेयर उमेश गौतम को बम से उड़ाने और उनके परिवार को नेस्तनाबूत करने की धमकी दी थी. अतिक्रमण के दौरान खोखा हटाने से था नाराज विधायकों के बाद बरेली के मेयर को धमकी देने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने आनन-फानन में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की तो 24 घंटे भी नहीं लगे और पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा. आरोपी अजय पाल शर्मा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुछ दिनों पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उसका खोखा हटा दिया गया था. जिस वजह से वह काफी परेशान था. जिस वजह से उसने और उसके चचेरे भाई ने मिलकर मेयर उमेश गौतम को फोन पर धमकी दी कि वह उन्हें बम से उड़ा देंगे और उनके पूरे परिवार को नेस्तनाबूद कर देंगे. मेयर को फोन पर धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया क्योंकि पहले ही यूपी के तमाम विधायकों को धमकी मिल चुकी है और अब जब मेयर को धमकी मिली तो पुलिस प्रशासन परेशान हो गया. एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेश पर तत्काल शहर कोतवाली में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी और 24 घंटे में आरोपी अजय पाल शर्मा को उसके रजऊ परसपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है पुलिस का कहना है कि जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. तीसरी बार मिली मेयर को धमकी उमेश गौतम को धमकी मिलने का ये कोई पहला मामला नही है. इससे पहले उन्हें स्विजरलैंड से ईमेल पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया था. और उसके बाद एक बार और उन्हें फोन पर मैसेज भेजकर धमकी दी गई थी. लगातार धमकियां मिलने के बाद उमेश गौतम ने जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है. उमेश गौतम की इस मांग पर डीएम एसएसपी ने भी सहमति जताते हुए शासन में फ़ाइल भेज दी है. अब वही से तय होगा कि मेयर को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाए या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती शुरू, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती शुरू, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget