एक्सप्लोरर

जुल्म: दलित मजदूर को कोल्हू से बांधकर बेरहमी से पीटा और पिलाई पेशाब

सुरेश का कहना है कि उसने ग्राम प्रधान राम दीं गंगवार कि शिकायत फतेहगंज पूर्वी थाने में की लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया. अब जब मामला मीडिया में आया है तो सीओ फरीदपुर राम प्रकाश का कहना है की इंस्पेक्टर को मामले की जांच के आदेश दिए गए है.

बरेली: यूपी के बरेली में दलित उत्पीड़न की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां उधार के तीन हजार रूपये नहीं लौटाने पर दबंग ग्राम प्रधान ने दलित युवक को तालिबानी सजा दी. ग्राम प्रधान ने दलित मजदूर को कोल्हू से बांधकर बेरहमी से पीटा और जब इससे भी मन नहीं भरा तो पेशाब पिला दी. वहीं पुलिस ने इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं.

उधार के तीन हजार रूपये नहीं लौटाने पर ग्राम प्रधान ने दी तालिबानी सजा

फतेहगंज पूर्वी के गांव खानपुर के दलित मजदूर सुरेश ने ग्राम प्रधान से पिछले साल तीन हजार रूपये उधार लिए थे. लंबा समय गुजरने के बावजूद भी सुरेश ने ग्राम प्रधान को रूपये वापस नहीं किये. सुरेश का आरोप है कि 4 जनवरी को ग्राम प्रधान ने उसे खेत से आते वक्त पकड़ लिया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जातिसूचक शब्द कहे. सुरेश को कोल्हू से बांधकर जमकर पीटा और फिर उसे जूते में भरकर पेशाब पिलाई. सुरेश का कहना है कि उसके पास रूपये का इंतजाम नहीं हो सका जिस वजह से वो रूपये नहीं लौटा सका.

अभी तक नहीं दर्ज हुई एफआईआर, सीओ ने दिए जांच के आदेश

सुरेश का कहना है कि उसने ग्राम प्रधान राम दीं गंगवार कि शिकायत फतेहगंज पूर्वी थाने में की लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया. अब जब मामला मीडिया में आया है तो सीओ फरीदपुर राम प्रकाश का कहना है की इंस्पेक्टर को मामले की जांच के आदेश दिए गए है. जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी. उनका कहना है की सुरेश ने आरोप लगाया है की ग्राम प्रधान ने उसे मारा पीटा है और पेशाब पिलाई है. उसकी बातों में कितनी सच्चाई है इसका पता तो जांच के बाद ही चल सकेगा.

दलित मजदूर को तालिबानी सजा दिए जाने के मामले में पुलिस का रवैया अच्छा नहीं रहा है. घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया और न ही ग्राम प्रधान से पूछताछ करने की जहमत उठाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget