एक्सप्लोरर

बागपत: मुस्लिम युवक ने हरिद्वार से कांवड़ लाकर किया जलाभिषेक, मिली यह सजा

बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव निवासी युवक बाबू खां का आरोप है कि उसे कांवड़ यात्रा में शामिल होने के कारण मस्जिद से निकाला गया. वहीं, आरोपियों का दावा है कि खां को शराब के नशे होने की वजह से मस्जिद से बाहर किया गया. पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच हत्या के किसी मुकदमे को लेकर पहले से ही रंजिश है.

बागपत: बागपत जिले के रंछाड़ गांव में कांवड़ यात्रा में शामिल हुए एक मुस्लिम युवक को जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद से कथित तौर पर निकाले जाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव निवासी युवक बाबू खां का आरोप है कि उसे कांवड़ यात्रा में शामिल होने के कारण मस्जिद से निकाला गया. वहीं, आरोपियों का दावा है कि खां को शराब के नशे होने की वजह से मस्जिद से बाहर किया गया. पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच हत्या के किसी मुकदमे को लेकर पहले से ही रंजिश है.

पुलिस सूत्रों ने खां द्वारा दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि खां हरिद्वार से पिछले दिनों कांवड़ लाया था और मंदिरों में जलाभिषेक भी किया था. शुक्रवार को वह जुमे की नमाज अदा करने गांव की मस्जिद में गया तो कुछ लोगों ने उसे कथित तौर पर अपमानित करते हुए धक्के देकर निकाल दिया और हाथापाई और गाली-गलौज की. इस मामले में बाबू उर्फ लतीफ, चांद और साबिर नामक व्यक्तियों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करके उन्हें कल गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है.

इस मामले के संबंध में कल गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में हिन्दू समाज की पंचायत हुई. बताया जा रहा है कि पंचायत के बाद बाबू खां का, कांवड़िए के वेश में कांवड़ के साथ जुलूस निकाला गया.

घटना को लेकर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली ने विरोध जताते हुए कहा है कि मंच बाबू खां के साथ है और अगर उसे तंग किया गया तो मंच सहन नहीं करेगा.

हालांक़ि इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि गांव में शांति है और पुलिस दोनों पक्षों के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोगों से बातचीत कर सुलह के प्रयास में जुटी है.उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच एक मुकदमे को लेकर पहले से ही विवाद था. मामला संदिग्ध लग रहा है.

आरोपियों का दावा है कि बाबू खां शुक्रवार को शराब के नशे में मस्जिद आया था इसीलिए उसे मस्जिद में जाने से रोका गया था.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget