एक्सप्लोरर

एक और बीजेपी विधायक पर रेप का आरोप, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

पीड़िता का आरोप है कि विधायक ने शादी का झांसा देकर दो सालों तक उसके साथ बलात्कार किया और जब पीड़िता ने शादी का दबाब बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया.

लखनऊ: उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बदायूं के बिसौली से बीजेपी विधायक कुशाग्र सागर पर एक युवती ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने बरेली एसएसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है. इंसाफ नही मिलने पर जान देने की बात कही है. वहीं इस आरोपों पर विधायक ने फोन पर कहा, ''मैं लखनऊ में हूं कल बरेली पहुंचकर अपना पक्ष मीडिया के सामने रखूंगा.''  फिलहाल उनका कहना है कि वे किसी महिला को नहीं जानते हैं.

शादी का झांसा देकर 2 साल तक बनाया हवस का शिकार

बरेली के एसएसपी कलानिधि नैथानी से इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची. पीड़िता का आरोप है कि दो सालों तक बीजेपी विधायक कुशाग्र सागर ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़िता का आरोप है कि विधायक ने शादी का झांसा देकर दो सालों तक उसके साथ बलात्कार किया और जब पीड़िता ने शादी का दबाब बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया. युवती ने बताया कि इस मामले को लेकर उसने पहले भी उसने विरोध किया था. तब विधायक के पिता पूर्व विधायक योगेंद्र सागर ने उसे आश्वासन दिया था कि जब वह बालिग हो जाएगी तब उसकी शादी वह अपने बेटे कुशाग्र से करा देंगे. लेकिन कुशाग्र के विधायक बनने के बाद वह अपने वादे से मुकर गए.

विधायक करने जा रहा है 17 जून को दूसरी लड़की से शादी

युवती ने बताया कि 17 जून को  विधायक कहीं दूसरी जगह शादी कर रहे हैं. मैं किसी भी हाल में विधायक की शादी नहीं होने दूंगी. युवती ने बताया कि अगर पुलिस ने विधायक के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की तो वह सुसाइड कर लेगी जिसकी जिम्मेदारी योगी सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी.

नौकरानी की बेटी है रेप की शिकार पीड़िता

बता दें कि पूर्व में विधायक रहे योगेंद्र सागर का बारादरी थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में घर है जहां राजीव कॉलोनी की रहने वाली एक महिला उनके घर में काम करती थी. इसी बीच नौकरानी के साथ कभी-कभी उसकी बेटी भी विधायक के घर जाती थी इसी दौरान उसके कुशाग्र सागर से संबंध बन गए थे और शादी का झांसा देकर कई बार कुशाग्र ने उसके साथ बलात्कार किया.

तो क्या 20 लाख रुपये में रफा दफा करना चाहता है विधायक मामला

रेप पीड़िता ने बताया कि उसको विधायक और उसके पिता ने पूरी तरह से बदनाम कर दिया है. आरोप है कि विधायक ने क्षेत्र में फैला रखा है कि उन्होंने युवती को बीस लाख रुपए देकर मामला निपटा दिया है युवती ने बताया कि इस बेबुनियाद अफवाह की वजह से वह और भी परेशान है और उसका समाज में जीना दूभर हो गया है.

पीड़िता का नहीं कराया मेडिकल और न लिखी एफआईआर

पीड़िता के रेप जैसे गंभीर आरोप लगाने के बावजूद बरेली के एसएसपी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया.एसएसपी ने पीड़िता का मेडिकल कराना भी जरूरी नहीं समझा. वहीं इस मामले में एसएसपी का कहना है कि सीओ थर्ड को मामले की जांच सौंप दी गई है. विधायक कुशाग्र सागर बारादरी थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कालोनी में रहते हैं. जिस तरह से उन्नाव में हुए रेप कांड में पुलिस ने लापरवाही बरती थी ठीक वैसा ही हाल बरेली पुलिस का भी हैं क्योंकि पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की न ही युवती का मेडिकल कराया है.

विधायक कुशाग्र सागर ने कहा- बरेली पहुंचकर रखूंगा अपना पक्ष

 वहीं इस मामले में विधायक ने फोन पर बताया कि वो लखनऊ में है कल बरेली पहुंचकर अपना पक्ष मीडिया के सामने रखूंगा. फिलहाल उनका कहना है कि वो किसी महिला को नहीं जानते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget