एक्सप्लोरर

अयोध्या विवाद: SC के आदेश पर कल भी होगी स्पेशल कोर्ट में सुनवाई

लखनऊ: राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील अयोध्या के राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद केस में स्पेशल कोर्ट कल भी सुनवाई करेगा. ऐसा इस मामले की रोजाना सुनवायी करके दो साल में फैसला सुनाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किया जा रहा है. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 19 अप्रैल को स्पेशल कोर्ट को मामले की सुनवायी रोजाना करके दो साल में फैसला सुनाने के आदेश दिए थे.

5 आरोपियों ने किया CBI की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर

अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाये जाने के आपराधिक मामले में लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट (अयोध्या प्रकरण) में कल महंत नृत्य गोपाल दास, महंत राम विलास वेदांती, बैकुंठ लाल शर्मा उर्फ प्रेमजी, चपंत राय बंसल और धर्मदास ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. विशेष न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार यादव ने सभी मुल्जिमों की जमानत अर्जी मंजूर करते हुए उन्हें 20 हजार रूपये की जमानत और इतनी ही धनराशि का निजी मुचलका दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 19 अप्रैल को पारित आदेश के बाद अयोध्या प्रकरण की स्पेशल कोर्ट ने छह मुल्जिमों को तलब किया था. स्पेशल कोर्ट के इसी आदेश के अनुपालन में कल इन पांच मुल्जिमों ने आत्मसमर्पण किया जबकि एक मुल्जिम डॉ सतीश प्रधान हाजिर नहीं हो सके थे.

आपको बता दें कि छह दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले में दो मुकदमे दर्ज हुए थे. सीबीआई ने जांच के बाद इस मामले में कुल 49 मुल्जिमों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. बालासाहेब ठाकरे, कल्याण सिंह, महंत परमहंस रामचंद दासजी, महंत अवैद्यनाथ, महंत नृत्य गोपाल दास, महंत राम विलास वेदांती, बैकुंठ लाल शर्मा उर्फ प्रेमजी, सतीश नागर, मोरेसर सवे, सतीश प्रधान, चपंत राय बंसल और महामंडलेश्वर जगदीश मुनि जी महाराज समेत कुल 13 मुल्जिमों को कोर्ट ने आरोप के स्तर पर ही बरी कर दिया था. इस आदेश को सीबीआई की तरफ से पहले हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई.

मुकदमे के दौरान ही हो चुकी है छह आरोपियों की मौत

लखनऊ में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट (अयोध्या प्रकरण) में फैजाबाद के तत्कालीन जिलाधिकारी आर एन श्रीवास्तव, जयभान सिंह पवैया, आचार्य धमेंद्र देव और सुधीर कक्कड़ समेत कुल 28 मुल्जिमों के मुकदमे की कार्यवाही शुरु हो गई हालांकि अब तक इनमें से छह आरोपियों की मुकदमे के दौरान ही मौत हो चुकी है. शेष मुल्जिम लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती, विहिप प्रमुख अशोक सिंघल, गिरिराज किशोर, विष्णु हरि डालमिया व साध्वी रितंभरा समेत आठ मुल्जिमों के मामले की कार्यवाही रायबरेली की स्पेशल कोर्ट में चलने लगी. इनमें अशोक सिंघल व गिरिराज किशोर का निधन हो चुका है.

सुप्रीम कोर्ट ने 19 अप्रैल को सीबीआई की विचाराधीन एसएलपी का निपटारा करते हुए विस्तृत आदेश पारित किया था कोर्ट ने रायबरेली की स्पेशल कोर्ट में चल रही कार्यवाही को लखनऊ स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट (अयोध्या प्रकरण) में ट्रांसफर कर दिया था.

स्पेशल कोर्ट ने किया था मुल्जिमों को तलब

कोर्ट ने कहा कि लखनऊ की स्पेशल कोर्ट दिन-प्रतिदिन सुनवायी कर दो साल में मुकदमे का निस्तारण करेगी. सीबीआई के स्पेशल वकील पूर्णनेन्दु चक्रवर्ती के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही स्पेशल कोर्ट से आरोप के स्तर पर ही बरी किए गए मुल्जिमों के खिलाफ भी मुकदमा चलाने का आदेश दिया. सुप्रीम कोर्ट के इसी आदेश के अनुपालन में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट (अयोध्या प्रकरण) ने मुल्जिमों को तलब किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट से 17 एजेंडे पास
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट की बड़ी खबर
तिरंगा विवाद में महबूबा के बचाव में उतरे CM उमर अब्दुल्ला, जानें क्या बोले?
तिरंगा विवाद में महबूबा के बचाव में उतरे CM उमर अब्दुल्ला, जानें क्या बोले?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget