एक्सप्लोरर

प्रयागराज: बाबा रामदेव ने की एनएसएस आर्मी की तारीफ, कहीं ये बातें

योग गुरू बाबा रामदेव ने कुंभ मेला क्षेत्र में नारायण सेवा संस्थान के कैंप का दौरा किया और संस्थान की "एनएसएस आर्मी" की सराहना की.

प्रयागराज: योग गुरू बाबा रामदेव ने कुंभ मेला क्षेत्र में नारायण सेवा संस्थान के कैंप का दौरा किया और संस्थान की "एनएसएस आर्मी" की सराहना की. नारायण सेवा संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि "एनएसएस आर्मी" कुंभ मेले में व्हीलचेयर संबंधी जरूरतों और चिकित्सा सहायता के साथ ही तीर्थयात्रियों की सेवा में लगी है. इस संगठन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हैं.

बाबा रामदेव ने कहा, "पिछले 33 वर्षों से दिव्यागों और समाज की सेवा में लगे नारायण सेवा संस्थान ने तीन लाख से अधिक लोगों का आपरेशन कर उन्हें कृत्रिम अंगों के माध्यम से खड़ा किया है. इसके लिए यह संस्थान बधाई का पात्र है."

उल्लेखनीय है कि कुंभ मेले में नारायण सेवा संस्थान ने 100 बेड का अस्पताल स्थापित किया है और साथ ही कृत्रिम अंग विकास इकाई भी लगाई है जहां दिव्यागों के लिए कृत्रिम अंग तैयार किए जा रहे हैं.

अयोध्या मामले में सरकार के कदम पर क्या बोले साधु-संत, जानिए आप भी

इससे पहले उन्होंने संतों को भी भारतरत्न देने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 70 सालों में किसी भी संन्यासी को भारतरत्न नहीं मिला है. कई संन्यासी ऐसे हैं, जिन्होंने अभूतपूर्व कार्य किए हैं. चाहे वह महर्षि दयानंद सरस्वती हों या स्वामी विवेकानंद, शिवकुमार स्वामी जी. इन सभी संतों ने इतना योगदान दिया है. यह दुर्भाग्य है कि किसी भी संन्यासी को आज तक भारतरत्न से गौरवान्वित नहीं किया गया है.

मथुरा: बैंक मैनेजर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

रामदेव ने कहा कि वह केंद्र सरकार से आग्रह करेंगे कि भविष्य में किसी संन्यासी को भी भारतरत्न दिया जाए. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मदर टेरेसा को दे सकते हैं, क्योंकि वह ईसाई थीं, लेकिन संन्यासी को नहीं दे सकते, क्योंकि वो हिंदू हैं. इस देश में हिंदू होना गुनाह है क्या? उन्होंने कहा, "मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि अगली बार कम से कम किसी एक संन्यासी को भारत रत्न दिया जाए."

यूपी: होटल में प्रेमी युगल ने दी जान, सल्फास खाकर मौत को लगाया गले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'
CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'
लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget