एक्सप्लोरर

मुसलमानों को गौमूत्र की सलाह पर बाबा रामदेव को अदालत का नोटिस, हफ्ते भर में देना होगा जवाब

मुसलमानों को गौमूत्र के इस्तेमाल की सलाह पर योगगुरु बाबा रामदेव मुश्किलों में घिर गए हैं. यूपी की प्रयागराज कोर्ट ने इस बयान पर बाबा रामदेव को नोटिस जारी कर उन्हें अपना जवाब दाखिल करने को कहा है.

प्रयागराज: मुसलमानों को गौमूत्र के इस्तेमाल की सलाह पर योगगुरु बाबा रामदेव मुश्किलों में घिर गए हैं. यूपी की प्रयागराज कोर्ट ने इस बयान पर बाबा रामदेव को नोटिस जारी कर उन्हें अपना जवाब दाखिल करने को कहा है. बाबा रामदेव को अपना जवाब दाखिल करने के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी गई है.

प्रयागराज की एडीजे कोर्ट इस मामले में बाइस नवम्बर को फिर से सुनवाई करेगी. अदालत ने बाबा रामदेव से पूछा है कि उन्होंने मुसलमानों को गौमूत्र का इस्तेमाल किये जाने की सलाह किस आधार पर दी थी. किन धार्मिक ग्रंथों में मुसलमानों को गौमूत्र की इजाजत दी गई है. बाबा रामदेव को यह नोटिस प्रयागराज की एडीजे -8 की कोर्ट से जारी हुआ है.

गौरतलब है कि योग गुरु बाबा रामदेव ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में मुसलमानों को अपने प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की सलाह दी थी. जब उनसे यह सवाल हुआ कि आपके कुछ प्रोडक्ट में गौमूत्र मिला होता है, इसलिए मुसलमान उनका इस्तेमाल नहीं करते तो उन्होंने जवाब दिया कि इस्लामिक धार्मिक ग्रंथों में भी मुसलमानों के गौमूत्र का इस्तेमाल करने पर कोई पाबंदी नहीं है.

प्रयागराज की जैक सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन सिराज खान ने बाबा रामदेव के इस बयान पर नाराज़गी जताते हुए इसके खिलाफ अदालत में अर्जी दाखिल की थी. उनकी दलील थी कि बाबा रामदेव के इस बयान से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. याचिकाकर्ता ने इसके लिए बाबा रामदेव को अपने वकील के जरिये तीन नोटिसें भी भेजीं, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद ही वह अदालत में अर्जी दाखिल करने को मजबूर हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget