एक्सप्लोरर

जिन्ना तस्वीर विवाद: एएमयू में लगे 'आजादी' के नारे, वीडियो हुआ वायरल

एएमयू में जिन्ना की तस्वीर पर विवाद के बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आजादी के नारे लगाते छात्र दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो एएमयू का है और प्रदर्शनकारी छात्रों ने देश विरोधी नारेबाजी की है.

अलीगढ़: एएमयू में जिन्ना की तस्वीर पर विवाद के बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आजादी के नारे लगाते छात्र दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो एएमयू का है और प्रदर्शनकारी छात्रों ने देश विरोधी नारेबाजी की है.

ये वीडियो बीते शुक्रवार का बताया जा रहा है. वीडियो देखने से ये तो साफ है कि ये वीडियो एएमयू के बाब-ए-सैयद गेट का है. वीडियो में छात्र आजादी के नारे लगा रहे हैं. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद ही कुछ कहना मुमकिन है. जिन्ना प्रकरण: अलीगढ़ में तनाव बरकरार

एएमयू छात्र संघ का पक्ष

ABP न्यूज़ ने इस बारे में एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष सज्जाद सुबान से बात की जिन्होंने ये वीडियो देखने के बाद कहा कि प्रदर्शन के दौरान भारत से नहीं बल्कि आरएसएस से आजादी के नारे लगाए गए थे. उन्होंने कहा,"हम भारत से आजादी के नारे क्यों लगाएंगे. आरएसएस से आजादी का नारा लगा है."

जिन्ना की तस्वीर के मामले पर उन्होंने कहा,"वो 1938 से लगी है, हेरिटेज है. उसे देख कर आज़ादी से पहले के बड़े भारत की याद आती है और ये उम्मीद भी जगती है कि एक दिन पाकिस्तान दोबारा भारत में मिल सकता है."

परीक्षाएं टाली गईं एएमयू ने मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर परिसर में फैले तनाव के बीच सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं. विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि 2017-18 सत्र की परीक्षाएं अब 12 मई से शुरू होंगी. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर, विभिन्न संकायों के डीन व सभी कॉलेजों के प्राचार्यो की एक परामर्श बैठक में यह फैसला लिया गया. इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी तक पहुंचा जिन्ना विवाद

कमेटी बनाई गई एएमयू प्रशासन ने मौजूदा स्थिति को देखने व शांति बनाए रखने के लिए 16 सदस्यों की समन्वय समिति का गठन किया है. सोमवार 7 मई में छात्र दोपहर तक धरने पर नहीं बैठे हैं. इससे पहले छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे.  BHU में भी लगे आजादी के नारे

दो लोग गिरफ्तार पुलिस ने दो हिन्दूवादी नेता अमित गोस्वामी और योगेश वार्ष्णेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई से छात्र संतुष्ट नहीं हैं और आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई चाहते हैं. एसपी सिटी ने कहा कि पूरी जांच के बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: दिल्ली प्रोटेस्ट में गुंडों ने प्रदर्शनकारियों से की मारपीट! 8 शर्मसार घटनाएं
दिल्ली प्रोटेस्ट में गुंडों ने प्रदर्शनकारियों से की मारपीट! 8 शर्मसार घटनाएं
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च से पहले दिल्ली में हाईअलर्ट, 30 हजार जवान तैनात
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च से पहले दिल्ली में हाईअलर्ट, 30 हजार जवान तैनात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget