एक्सप्लोरर

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ ये काम, लॉकडाउन की वजह से रुक गए थे सारे कार्य

लॉकडाउन की वजह से अयोध्या में मंदिर निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका था लेकिन इस बीच कुछ रियायतें मिली तो पहले मंदिर परिसर में समतलीकरण का कार्य किया गया और अब पत्थरों की सफाई का काम भी शुरू हो चुका है.

अयोध्या: लॉकडाउन में मिली कुछ रियायतों के बीच मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या के राम जन्मभूमि न्यास कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों की सफाई का कार्य धीरे-धीरे ही सही लेकिन शुरू हो गया है. लॉकडाउन के पहले पत्थरों की साफाई कर रहे वह मजदूर जो अपने घर नहीं जा पाए थे, उन्हें इस काम मे लगाया गया है. सबसे पहले राम जन्मभूमि परिसर में बनने वाले राम मंदिर की नींव में लगने वाले पत्थरों की सफाई का कार्य शुरू हुआ है क्योंकि, राम मंदिर निर्माण के समय सबसे पहले इन्हीं पत्थरों की आवश्यकता होगी.

सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद जब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिए अलग ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया तो अयोध्या के राम जन्मभूमि निर्माण कार्यशाला में पत्थरों के तराशने से लेकर सारे काम अचानक रुक गए थे. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कार्यशाला के देखरेख करने वाले व्यवस्थापकों को लगता था कि नए ट्रस्ट में जो लोग शामिल होंगे उनको वह जानते नहीं और अगर विश्व हिंदू परिषद से कोई पदाधिकारी शामिल न हुआ तो कार्यशाला का खर्च कौन उठाएगा.

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ ये काम, लॉकडाउन की वजह से रुक गए थे सारे कार्य

आखिरकार, जब विश्व हिंदू परिषद से चंपत राय को ट्रस्ट का महासचिव बनाया गया तो उसके बाद कार्यशाला के पत्थरों की साफ-सफाई का कार्य शुरू हुआ था. लेकिन कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बाद मंदिर निर्माण से जुड़ी सभी गतिविधियां रुक गईं और अधिकतर मजदूर अपने घर को चले गए. अब जो मजदूर बचे हैं उन्हीं से मंदिर की बुनियाद में प्रयोग होने वाले पत्थरों की साफ सफाई शुरू करा दी गई है.

अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध, सुरक्षा की वजह से लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ट्रस्ट की जगह हो साधु या महंत...', महंत धर्मदास बाबा ने की राम मंदिर का सिस्टम बदलने की मांग
'ट्रस्ट की जगह हो साधु या महंत...', महंत धर्मदास बाबा ने की राम मंदिर का सिस्टम बदलने की मांग
'कांग्रेस कमजोर है तो अकेले चुनाव लड़ लीजिए', सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
'कांग्रेस कमजोर है तो अकेले चुनाव लड़ लीजिए', सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
करनाल के खाटू श्याम मंदिर में चोरी, दान पत्र से एक लाख रुपये लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
करनाल के खाटू श्याम मंदिर में चोरी, दान पत्र से एक लाख रुपये लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
वाराणसी-चंदौली का 1 लाख का इनामी लल्लन सिंह एनकाउंटर में ढेर, हत्या-लूट के मामलों में था वांटेड
वाराणसी-चंदौली का 1 लाख का इनामी लल्लन सिंह एनकाउंटर में ढेर, हत्या-लूट के मामलों में था वांटेड

वीडियोज

Sairaab: Nayanika को हुआ कैंसर, बीमारी की खबर सुन गहरी चिंता में डूबा Ishan
Sansani | Crime News:कौन है रजनी की जिंदगी के खूंखार विलेन? | Parking Controversy
Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)
BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एकनाथ शिंदे ने तोड़े उद्धव ठाकरे के सांसद तो भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- 'ये ऑपरेशन कीचड़, जहां कमल...'
शिंदे ने तोड़े ठाकरे के सांसद तो भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- 'ये ऑपरेशन कीचड़, जहां कमल...'
लालू राज में भी हुआ फर्जी एनकाउंटर, भरत तिवारी केस से चर्चा में आया 33 साल पुराना कांड
लालू राज में भी हुआ फर्जी एनकाउंटर, भरत तिवारी केस से चर्चा में आया 33 साल पुराना कांड
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’, कीरोन पोलार्ड ने तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, फिर मांगी माफी
‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’, कीरोन पोलार्ड ने तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, फिर मांगी माफी
पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत नाजुक, एक आरोपी गिरफ्तार
पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
थलापति विजय का 52वां बर्थडे, राहुल गांधी ने खास अंदाज में किया विश, कहा- 'तमिल लोगों के...'
थलापति विजय का 52वां बर्थडे, राहुल गांधी ने खास अंदाज में किया विश, कहा- 'तमिल लोगों के...'
अरविंद केजरीवाल ने किया अयोध्या जाने का ऐलान तो कपिल मिश्रा ने कसा तंज, 'जुमे की नमाज के बाद जाएंगे या...'
रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अरविंद केजरीवाल, कपिल मिश्रा का तंज- 'जुमे की नमाज के बाद...'
Yoga Day का पहला रुझान, योगा मैट लूटने के लिए टूट पड़ी पब्लिक; देखें वायरल वीडियो 
Yoga Day का पहला रुझान, योगा मैट लूटने के लिए टूट पड़ी पब्लिक; देखें वायरल वीडियो 
Embed widget