एक्सप्लोरर

यूपी: अयोध्या की सीमाओं को किया गया सील, जानें- क्यों चप्पे-चप्पे पर की गई सुरक्षाबलों की तैनाती

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है. प्रवेश द्वारों सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या की सीमा को सावन महीने और कावड़ यात्रा को देखते हुए सील कर दिया गया है. पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर की गई है. सुरक्षाबल के जवान अयोध्या पहुंचने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं और उसके बाद ही उन्हें शहर में प्रवेश करने दिया जा रहा है. सुरक्षा के लिहाज से वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है.

बता दें कि कोरोना काल में भगवान राम के जन्मोत्सव के मेले को स्थगित किया गया था अब उसी तर्ज पर सावन झूला महोत्सव को भी जिला प्रशासन ने स्थगित किया है. संतों ने भी लोगों से अपील की है कि कोरोना काल में लोग अपने घरों में रहें और शिवालयों में पूजन-अर्चन करें. लेकिन इस बीच प्रशासन अलर्ट है. प्रशासन ने अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया है. कावड़ यात्रा और श्रद्धालुओं को राम नगरी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है.

यूपी: अयोध्या की सीमाओं को किया गया सील, जानें- क्यों चप्पे-चप्पे पर की गई सुरक्षाबलों की तैनाती

गौरतलब है कि, रामनवमी के मेले को भी कोरोना के संकट की वजह से स्थगित कर दिया गया था और अब एक बार फिर अयोध्या का प्राचीन सावन झूला मेला भी स्थिगित कर दिया गया है. कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अयोध्या में किसी भी प्रकार की भीड़ को एकत्रित होने नहीं दी जाएगी. साथ ही सरयू नदी पर सामूहिक स्नान पर भी पाबंदी लगाई गई है. सावन के मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं और शिवालयों में दर्शन करते है. अयोध्या से सरयू जल लेकर के जिले के आसपास के शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए कावड़ यात्री भी शहर में आते हैं.

जिला प्रशासन ने बीते दिनों यह बताया था कि एक जुलाई से अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया जाएगा. उसी आदेश के क्रम में अब अयोध्या के प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया गया है. अयोध्या आने वाले हर छोटे-बड़े वाहन और दोपहिया वाहनों से पूछताछ की जा रही है. दर्शन और पूजन के लिए आए हुए लोगों को वापस भेजा जा रहा है. अयोध्या के पारंपरिक मेले को भी स्थगित करने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

यूपी: अयोध्या की सीमाओं को किया गया सील, जानें- क्यों चप्पे-चप्पे पर की गई सुरक्षाबलों की तैनाती

पुलिल अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि सावन मेले के समय में अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए आते हैं, साथ ही सोमवार के दिन आसपास के जिलों से भी लोग अयोध्या आते हैं. सरयू में स्नान करते हैं और जलाभिषेक करते हैं. सावन झूला मेला, शिवरात्रि और कावड़ यात्रा भी चलती है. कोरोना महामारी को देखते हुए सावन मेला स्थगित किया गया है. संतों ने भी लोगों से अपील की है कि लोग अपने घरों पर ही रह कर पूजा पाठ करें. 5 जुलाई को अयोध्या में गुरु पूर्णिमा का मेला लगता है ऐसे में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो सकती है. इसी को देखते हुए अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

कोरोना इफेक्ट: अयोध्या में इस साल नहीं लगेगा सावन झूला मेला, प्रशासन ने लगाई रोक

यूपी: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को चमकाने का काम तेज, इस स्वदेशी कंपनी को मिला है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget