एक्सप्लोरर

ATS के एएसपी राजेश साहनी ने सर्विस रिवॉल्वर से ऑफिस में खुद को मारी गोली

बिहार के रहने वाले राजेश साहनी की गिनती यूपी के बेहद ईमानदार और निडर पुलिस अधिकारियों में होती थी वे 1992 बैच के पीपीएस अफ़सर थे. वे कई सालों तक डीजीपी के पीए भी रह चुके थे.

लखनऊ: यूपी के तेज़ तर्रार पुलिस अफ़सर राजेश साहनी ने आत्महत्या कर ली है. वे एटीएस यानी एंटी टेररिस्ट स्कवाड में एलएसपी थे. आज अपने ऑफ़िस में उन्होंने अपने सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली. ऐसा करने से पहले साहनी ने अपना कमरा बंद कर लिया था. बिहार के रहने वाले राजेश साहनी की गिनती यूपी के बेहद ईमानदार और निडर पुलिस अधिकारियों में होती थी वे 1992 बैच के पीपीएस अफ़सर थे. वे कई सालों तक डीजीपी के पीए भी रह चुके थे. आनन्द कुमार ADG लखनऊ ने कहा, " एक दुखद खबर हमारे एक होनहार और जाबाज़ पुलिस अफसर ने आज दोपहर 12.45 पर आत्महत्या कर ली है.आत्महत्या के क्या कारण रहे हैं लखनऊ पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है. राजेश साहनी उत्तर प्रदेश एटीएस में तैनात थे. उन्होंने ड्राइवर से पिस्टल मंगाई और कार्यालय में ही खुद को गोली मार ली.'' पुलिस सेवा में आने से पहले टीवी पत्रकार थे राजेश साहनी पुलिस सेवा में आने से पहले राजेश साहनी एक टीवी पत्रकार थे. वे रजत शर्मा, विनोद कापडी, मनीष सिसोदिया और शाजी ज़मां के साथ भी काम कर चुके थे. आज से वे छुट्टी पर जाना चाहते थेराजेश साहनी को अपनी इकलौती बेटी का टाटा इंस्टीचूट ऑफ़ सोशल साइंस में एडमिशन कराना था. उनके एक क़रीबी दोस्त ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से काम काज को लेकर तनाव में थे. उन्होंने दस दिनों की छुट्टी ले ली थी. आज उन्होंने अपने ड्राइवर मनोज से सरकारी पिस्तौल अपने घर से मंगवाई . राजेश ने मनोज से कहा था कि उन्हें किसी ऑपरेशन पर जाना है. ATS के एएसपी राजेश साहनी ने सर्विस रिवॉल्वर से ऑफिस में खुद को मारी गोली घर से मंगाई पिस्तौल और मार ली गोली घर से पिस्तौल आने के बाद उन्होंने दोपहर 12 बज कर 30 मिनट पर ख़ुद को गोली मार ली. मौक़े पर ही उनकी मौत हो गई. छुट्टी पर जाने से पहले उनके ख़ुदकुशी करने पर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं. एडीजी रैंक के एक आईपीएस अधिकारी ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है. घर में राजेश के सबसे बड़े अच्छे रिश्ते थे. लेकिन एटीएस ऑफ़िस में काम को लेकर वे थोड़े परेशान थे. बहादुरी की मिसाल देते थे लोग राजेश साहनी को जीप के बोनेट पर घुमाने की ख़बर की देश भर में बड़ी चर्चा हुई थी.ये बात 2005 की है. तब मुलायम सिंह यादव यूपी के सीएम थे. राजेश साहनी उन दिनों लखनऊ में कैसरबाग इलाक़े के सीओ थे. वे गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे. अचानक उन्हें समाजवादी पार्टी के झंडे और हूटर लगी एक खुली जीप तेज़ी से आते हुए दिखी. उन्होंने गाड़ी रोकने की कोशिश की. जीप में सवार लड़कों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की. राजेश ने जान बचा कर जीप की बोनेट पकड़ ली. काफ़ी देर तक सड़क पर लड़के उसी हालत में जीप दौड़ाते रहे. लेकिन राजेश ने हिम्मत नहीं हारी और उन्हें गिरफ़्तार कर ही लिया. बीजेपी विधायकों को धमकी दिए जाने वाले मामले की जांच कर रहे थे साहनी एटीएस में रहते हुए राजेश साहनी कई बड़े ऑपरेशन टीम की अगुवाई कर रहे थे. बीजेपी विधायकों को धमकी दिए जाने वाले केस की जांच भी उनके पास ही थी. पढ़ने लिखने में भी राजेश की बड़ी रूचि थी. साहित्य सम्मेलनों में वे अक्सर देखे जाते थे. उन्हें जाननेवाला हर व्यक्ति उनकी तारीफ़ करता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल: नीलामी में हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली, पढ़ें डिटेल
वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल: नीलामी में हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली, पढ़ें डिटेल
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?
27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget