एक्सप्लोरर

जब अटल बिहारी वाजपेयी ने लखनऊ की जनता से अचानक मांग लिया था पायजामा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कपूरथला चौराहे पर 2006 में जमा भाजपा कार्यकर्ता और अटल बिहारी वाजपेयी के प्रशंसक उस समय हैरत में पड़ गये, जब पूर्व प्रधानमंत्री ने उनसे अचानक पायजामा मांग लिया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कपूरथला चौराहे पर 2006 में जमा भाजपा कार्यकर्ता और अटल बिहारी वाजपेयी के प्रशंसक उस समय हैरत में पड़ गये, जब पूर्व प्रधानमंत्री ने उनसे अचानक पायजामा मांग लिया. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भावुक होते हुए कहा, 'अटल जी मेयर चुनाव के दौरान मेरे समर्थन में सभा करने कपूरथला पहुंचे. उन्हें तेज बुखार था. उन्होंने भाषण की शुरूआत की और कहा कि वह अपनी छवि मुझमें देखते हैं. उन्होंने जनता से कहा कि अगर वह वाकई इस नारे को मानती है कि 'हमारा नेता कैसा हो, अटल बिहारी जैसा हो' तो उसे मेरा समर्थन करना चाहिए.' शर्मा ने कहा, 'अटल जी के भाषणों का जनता पर बहुत असर होता था. उन्होंने जनता से पूछा कि अगर वह केवल कुर्ता पहनें और पायजामा ना पहनें तो कैसे दिखेंगे. जनता हैरत में थी कि दरअसल अटल जी क्या कहना चाहते हैं. कोई चिल्लाया .. खराब दिखेंगे. अटल जी ने कहा कि लखनऊ से सांसद का चुनाव जिताकर आप लोगों ने मुझे कुर्ता दिया. मुझे नगर निगम मेयर चुनाव में जीत दर्ज कर पायजामा भी चाहिए.' शर्मा ने कहा कि अटल जी के बयान ने उन्हें जीत दिलायी. शर्मा 2006 से 2017 तक लखनऊ के मेयर रहे. विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद योगी सरकार में वह उप मुख्यमंत्री बनाये गये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget