एक्सप्लोरर

1957 में लखनऊ से लोकसभा चुनाव हार गए थे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सन् 1957 में बलरामपुर लोकसभा क्षेत्र से जनसंघ के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे. उस साल जनसंघ ने उन्हें लखनऊ, मथुरा और बलरामपुर तीन लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ाया था.

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सन् 1957 में बलरामपुर लोकसभा क्षेत्र से जनसंघ के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे. उस साल जनसंघ ने उन्हें लखनऊ, मथुरा और बलरामपुर तीन लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ाया था. लखनऊ में वह चुनाव हार गए, मथुरा में उनकी जमानत जब्त हो गई, लेकिन बलरामपुर से चुनाव जीतकर वे दूसरी लोकसभा में पहुंच गए. वाजपेयी के अगले पांच दशकों के लंबे संसदीय करियर की यह शुरुआत थी. पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन के बाद यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भावुक हो गए. उनके साथ गुजारे लम्हों को याद करते हुए उन्होंने कहा, "अटलजी की लखनऊ में आखिरी जनसभा हुई थी. जनसभा 2006 में कपूरथला में थी. उसके बाद उन्होंने लखनऊ में कोई जनसभा नहीं की." उन्होंने कहा कि अटलजी अपने आप में विराट व्यक्तित्व के थे. आज उनकी तुलना विश्व के किसी से नहीं की जा सकती. लखनऊ में तो होड़ लगती थी कि अटलजी का खास कौन है? इतने बड़े नेता छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी नाम से बुला लेते थे. अटल जी के करीबी और पूर्व सांसद लालजी टंडन ने भी अटल जी को याद किया. उन्होंने कहा कि अटलजी सबसे अलग थे. उनका व्यक्तित्व पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा. लखनऊ उनके घर जैसा रहा है. वह यहां से कई बार सांसद बने. टंडन ने कहा कि उनकी पंक्तियां, 'छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे तन से कोई खड़ा नहीं होता' उनके व्यक्तित्व की परिभाषित करता है. यह दिखाता है कि उनका हृदय कितना बड़ा था. भावुक होते हुए टंडन ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र के लोग चाहे वह राजनीति हो या धार्मिक, सभी उन्हें आदर देते थे और अटलजी के नाम से बुलाते थे. लखनऊ से उनका गहरा नाता रहा है. अटलजी ने कभी दलगत राजनीति नहीं की. गौरतलब है कि 1960 में अटलजी ने लालजी टंडन को सभासद बनाने के लिए लखनऊ के चौक क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रचार किया था. वाजपेयी ने ऐसा लखनऊ के तीसरे मेयर रहे डॉ. पी.डी. कपूर के कहने पर किया था. उस वक्त अटलजी ने लालजी टंडन का प्रचार कर उनकी जीत सुनिश्चित की थी. इसके बाद जब अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति से संन्यास ले लिया तो उनकी जगह लखनऊ से 2009 के लोकसभा चुनाव में लालजी टंडन को उम्मीदवार बनाया गया. उस वक्त वाजपेयी जी बीमार थे, हॉस्पिटल में भर्ती थे. एक बार फिर लखनऊ के लोगों ने अटलजी की सीट पर उनके चहेते लालजी टंडन को जीत दिलाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रांची की सड़कों पर पैलेट गन के साथ सुरक्षाबलों की तैनाती', BJP का दावा
'रांची की सड़कों पर पैलेट गन के साथ सुरक्षाबलों की तैनाती', BJP का दावा
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget