एक्सप्लोरर

जब अटल से पूछा गया- आप राजनीति में क्यों आए? तो ये था उनका जवाब

अटल के साथ बिताये समय को याद करते हुए तिवारी ने बताया कि 1984 में पत्रकारिता के क्षेत्र में नया नया था. अटल जी लखनऊ आये और मीराबाई मार्ग स्थित राज्य अतिथि गृह के कमरा संख्या—एक में ठहरे हुए थे. 'मैं जिस अखबार में था, उसके लिए उनका साक्षात्कार लेने पहुंच गया.

लखनऊ: "आज जब राष्ट्र के शलाका पुरूष अटल बिहारी वाजपेयी चिरनिद्रा में सो गये हैं तो उनके बारे में इस समय कुछ कहने में गला भर जा रहा है." यह कहना है अटल की कर्मभूमि रहे उनके निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार और अटल को अत्यंत करीब से देखने समझने वाले प्रद्युम्न तिवारी का. उन्होंने बताया, 'जब से होश संभाला, तब से अटल आंखों में बसे हैं. कारण, मेरे पिता और राष्ट्रधर्म पत्रिका के संस्थापकों में से एक बजरंग शरण तिवारी (अब दिवंगत) शुरूआत से ही अटल जी से जुडे रहे. ये अंतरंग रिश्ते ही थे कि अटल आजादी के कुछ पहले हमारे लखनऊ स्थित आवास पर कुछ दिन ठहरे थे.' तिवारी ने बताया कि अटल को शुरूआत से ही कुछ इस सहज रूप में पाया जैसे वह आम व्यक्ति हों और उनसे बात में कोई हिचक ना महसूस हुई. जब कुछ राजनीतिक समझ आयी तो अटल के लखनऊ आने पर एक दिन सहज रूप से उनसे पूछ बैठा कि आप राजनीति में क्यों आये जबकि आपकी लेखनी प्रबल है. इस पर अटल बोले, 'राजनीति में आने का मकसद कोई धन कमाना नहीं होता, राजनीति देश सेवा के लिए है और इसे बखूबी निभा भी रहा हूं.' अटल के साथ बिताये समय को याद करते हुए तिवारी ने बताया कि 1984 में पत्रकारिता के क्षेत्र में नया नया था. अटल जी लखनऊ आये और मीराबाई मार्ग स्थित राज्य अतिथि गृह के कमरा संख्या—एक में ठहरे हुए थे. 'मैं जिस अखबार में था, उसके लिए उनका साक्षात्कार लेने पहुंच गया. नया था इसलिए मन में घबराहट भी थी कि इतने बडे़ नेता का साक्षात्कार कैसे करूंगा. पर अटल जी से मिलने और परिचय देने के बाद जब साक्षात्कार की बात कही तो वह मुस्कुराये और कंधे पर हाथ रखकर कहा ... पूछो क्या पूछते हो.' उन्होंने बताया कि उस दौर में अटल जी के उदारवादी और लालकृष्ण आडवाणी के कट्टरवादी रूख के चलते दोनों में मतभेद की अटकलें थीं. 'मैंने पहला ही सवाल किया कि आप में और आडवाणी में मतभेद हैं फिर पार्टी किस तरह से पटरी पर सुचारू रूप से चलेगी... इस पर अटल ने मुस्कुरा कर अपनी चिर परिचित शैली में उत्तर दिया कि कोई मतभेद नहीं है. हम लोगों में विचार विनिमय होता है. इसको मतभेद का नाम देना उचित नहीं है.' तिवारी ने अगला सवाल किया कि क्या विपक्ष में 1977 जैसी एका हो पाएगी, तो जवाब आया कि हम आशान्वित हैं. अगर सत्ता का पहिया पटरी से उतर रहा है तो जाहिर है कि विपक्ष का दायित्व है कि वह मिलकर इसे संभाले. इस दिशा में पहल कौन करेगा, इस सवाल पर अटल ने कहा, 'हम करेंगे.' तिवारी के अनुसार, 'अटल का यह वाक्य इस मायने में भी आज प्रासंगिक है कि उनके करिश्मे की वजह से ही आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन अस्तित्व में है ... अटल में वैचारिक मतभेदों को राजनीतिक मतैक्य में बदलने की अदभुत कला थी. इसी का नतीजा है कि आज देश में एनडीए की स्थिर सरकार है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश
सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश
नेपाल बाढ़: CM सम्राट चौधरी बोले- 'इंद्र भगवान की कृपा रहेगी तो…'
नेपाल बाढ़: CM सम्राट चौधरी बोले- 'इंद्र भगवान की कृपा रहेगी तो…'
कानपुर: गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरा, दो लोग घायल
कानपुर: गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरा, दो लोग घायल
योगी या अखिलेश... किसे अगला सीएम देखना चाहती है यूपी की जनता? सर्वे ने चौंकाया
योगी या अखिलेश... किसे अगला सीएम देखना चाहती है यूपी की जनता? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

भाई की थाली में नकली पनीर की साजिश!
नेपाल में जल-प्रलय, भारत में रेड अलर्ट!
नेपाल में तबाही के बाद भारत पर मंडराया खतरा! कई जिलों में हाई अलर्ट
महिलाओं को तोहफा...सब वोट बैंक का चक्कर है?
महिलाओं को तोहफा या चुनावी दांव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में आई बाढ़ का कौन जिम्मेदार? चीन ने किया चौंकाने वाला दावा
नेपाल में आई बाढ़ का कौन जिम्मेदार? चीन ने किया चौंकाने वाला दावा
सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश
सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश
नेपाल बाढ़ ग्राउंड रिपोर्ट: 'लाशें आ रही थी, बाजार बह गया'
नेपाल बाढ़ ग्राउंड रिपोर्ट: 'लाशें आ रही थी, बाजार बह गया'
सोनल दिनुषा ने फिर रचा इतिहास, वो कर दिखाया जो 67 साल में कोई नहीं कर पाया
सोनल दिनुषा ने फिर रचा इतिहास, वो कर दिखाया जो 67 साल में कोई नहीं कर पाया
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
'खेल का मतलब सिर्फ मेडल जीतना नहीं', खेलो इंडिया डायलॉग में बोले PM मोदी
'खेल का मतलब सिर्फ मेडल जीतना नहीं', खेलो इंडिया डायलॉग में बोले PM मोदी
कानपुर: गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरा, दो लोग घायल
कानपुर: गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरा, दो लोग घायल
आपदा में अवसर! मलबे में बहकर आया सिलेंडर, इस शख्स ने तुरंत जमाया कब्जा
आपदा में अवसर! मलबे में बहकर आया सिलेंडर, इस शख्स ने तुरंत जमाया कब्जा
Embed widget