एक्सप्लोरर

भयानक आंधी-तूफान के कारण यूपी में 38 लोगों की मौत, 50 हुए घायल

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 13-14 मई की दरमियानी रात आए भयानक अंधड़ में 38 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 लोग घायल हुए हैं. सबसे ज्यादा छह लोगों की मौत कासगंज जिले में हुई है जबकि बरेली और बाराबंकी में पांच-पांच लोगों की मौत हुई है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 13-14 मई की दरमियानी रात आए भयानक अंधड़ में 38 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 लोग घायल हुए हैं. सबसे ज्यादा छह लोगों की मौत कासगंज जिले में हुई है जबकि बरेली और बाराबंकी में पांच-पांच लोगों की मौत हुई है. सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस आंधी से 177 मकानों को नुकसान पहुंचा है.

मुजफ्फरनगर, शामली में अंधड़ के कारण दो की मौत

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में अंधड़ के कारण एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि पावती गांव के निकट पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर रियासत अली (52) की मौत हो गई जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.

शामली जिले के जलालाबाद इलाके में अंधड़ के कारण एक मकान की दीवार ढह गई. हादसे में 50 वर्षीय अनवारी बेगम की मौत हो गई. मुजफ्फरनगर और शामली जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि दोनों जिलों में करीब 12 लोग घायल हो गए. आंधी के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई.

संभल में आग लगने से 25 मकान जले

अंधड़ के दौरान जिले के एक गांव में कचरे के ढेर में सुलग रही आग भड़क उठी जिससे करीब 25 मकान और कई मवेशी जल गये. एक अन्य घटना में ट्रैक्टर ट्राली पर पेड़ गिरने से एक किशोर की मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हो गए.

क्षेत्राधिकारी पुलिस गुन्नौर शकील अहमद ने बताया कि कल शाम आयी आंधी के दौरान रजपुरा थाना क्षेत्र के चाउ पुर की मड़ैया गाँव मे कूड़े के ढेर में सुलग रही आग की चिंगारी ने आंधी के कारण विकराल रूप धर लिया. जब तक दमकल विभाग आग पर काबू कर पाता, गांव के करीब 25 मकान और कई मवेशी जिंदा जल गए.

कोतवाल गिन्नौर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जुनावई के पास आंधी के कारण एक पेड़ ट्रैक्टर ट्राली पर गिर गया. हादसे में राजेश (14) की मौत हो गई जबकि 5-6 लोग भी घायल हुए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 सेंकेड में सब खत्म! बेटे संग पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
7 सेंकेड में सब खत्म! बेटे संग पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Embed widget