एक्सप्लोरर

अशोक गहलोत का हमला, कहा- राज्य में हो रही मॉब लिंचिंग के लिए BJP जिम्मेदार

अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर विवाद भाजपा के अभियान का हिस्सा है, जिसे मीडिया का एक वर्ग चला रहा है. पार्टी में कोई विवाद नहीं है.

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसको लेकर अटकलें जारी हैं. राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वो अभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा नहीं करेगी.

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव अशोक गहलोत ने जयपुर में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा है कि, कांग्रेस पार्टी की परंपरा रही है कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा चुनाव जीतने के बाद होती है और चुनाव जीतने के बाद भी फैसला पार्टी हाईकमान के हाथ में होता है.

कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा इसके लिए कई अटकलें लगाई जा रही थीं. इसमें सबसे ज्यादा अटकलें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खुद मुख्यमंत्री बनने की थीं. इन बातों के लिए अशोक गहलोत ने मीडिया को जिम्मेदार ठहराया. इन अटकलों पर अशोक गहलोत ने कहा कि अगर कोई खुद को मुख्यमंत्री के पद के दावेदार के तौर पर पेश करता है तो वह मुख्यमंत्री बन नहीं जाता. अगर पार्टी चुनाव जीतती है तो हाइकमान तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा. ये फैसला विधायकों और कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर होता है.

मीडिया पर नाराजगी जताते हुए गहलोत ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर विवाद भाजपा के अभियान का हिस्सा है, जिसे मीडिया का एक वर्ग चला रहा है. पार्टी में कोई विवाद नहीं है.

इस आयोजन के मौके पर गहलोत ने भाजपा पर भी निशाना साधा. गहलोत ने कहा कि भाजपा का फासीवादी चेहरा बेनकाब हो गया है. उन्होंने वसुंधरा राजे की प्रस्तावित 'राजस्थान गौर यात्रा' को 'कुराज यात्रा' बताया. इतना ही नहीं राज्य में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं के लिए भी उन्होंने वसुंधरा सरकार को ही जिम्मेदार ठहराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफा, CM योगी ने जताया आभार
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफा, CM योगी ने जताया आभार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget