एक्सप्लोरर

...जब मंच पर पड़े दिल्ली के सीएम के कदम तो गुल हुई बिजली, केजरीवाल ने बताई बीजेपी की साजिश

केजरीवाल ने मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उनके साथ हुई इस घटना से समझा जा सकता है कि बिजली आपूर्ति के मामले में सूबे के आम आदमी पर क्या बीतती होगी.

इंदौर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार पर कटाक्ष करने से उस समय नहीं चूके, जब यहां आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यक्रम के दौरान उनके मंच पर पहुंचते ही बिजली गुल हो गयी. केजरीवाल आप के राज्यस्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन में हिस्सा लेने इंदौर पहुंचे थे.

सूत्रों ने बताया कि बीजेपी के सियासी दबदबे वाले परदेशीपुरा इलाके में सम्मेलन स्थल के मंच पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के पहुंचने के तुरंत बाद बिजली गुल हो गयी. हालांकि, उस समय केजरीवाल सम्मेलन को संबोधित नहीं कर रहे थे.

सूत्रों के मुताबिक कुछ देर बाद बिजली आ गयी. इसके बाद केजरीवाल और अन्य वक्ताओं ने बगैर किसी बाधा के अपना संबोधन पूरा किया.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत बिजली गुल होने की घटना से करते हुए कहा, "मैंने सुना तो था कि मध्यप्रदेश में बिजली की हालत काफी खराब है. लेकिन मुझे पता नहीं था कि दूसरे राज्य के किसी मुख्यमंत्री के मध्यप्रदेश दौरे में ठीक उसी समय बिजली चली जाती है, जब वह पंडाल में पहुंचा ही हो."

उन्होंने मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उनके साथ हुई इस घटना से समझा जा सकता है कि बिजली आपूर्ति के मामले में सूबे के आम आदमी पर क्या बीतती होगी. केजरीवाल ने यह दावा भी किया कि मध्यप्रदेश के नागरिकों को दिल्ली के मुकाबले करीब तीन गुना अधिक दरों पर बिजली आपूर्ति की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: बिजली व्यवस्था पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल सख्त, अधिकारियों की लगाई क्लास, दी चेतावनी
मुजफ्फरनगर में बिजली व्यवस्था पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल सख्त, अधिकारियों की लगाई क्लास, दी चेतावनी
13 दिन बाद आज होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार
13 दिन बाद आज होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार
कपूरथला जेल में कैदियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दागे आंसू गैस के गोले, 3 जख्मी
कपूरथला जेल में कैदियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दागे आंसू गैस के गोले, 3 जख्मी
PM मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद बुरे फंसे अजय राय, अब वाराणसी में भी केस दर्ज 
PM मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद बुरे फंसे अजय राय, अब वाराणसी में भी केस दर्ज 

वीडियोज

Best Cars Under ₹30 Lakh in India 2026 | कौन सी कार आपके लिए सही है? #autolive
Desi Jeep SUV with Tata Sierra platform coming soon! #jeep #tatasierra #autolive
Pakistan Train Blast: पाकिस्तान में BLA ने रेलवे ट्रैक उड़ाया | Breaking | BLA Attack
PM Modi के बाद नेताओं की बदली Ride! कोई Bike पर तो कोई EV में दिखा | #pmmodi #autolive
Breaking | US Iran Peace Deal: Donald Trump के दावे पर ईरान का बड़ा पलटवार! | Hormuz | Nuclear

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फाल्टा उपचुनाव: जिस सीट पर TMC कैंडिडेट जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन आगे?
फाल्टा उपचुनाव: जिस सीट पर TMC कैंडिडेट जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन आगे?
कोडीन कफ सिरप घोटाला: 40000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 900 करोड़ के काले कारोबार का खुलासा
कोडीन कफ सिरप घोटाला: 40000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 900 करोड़ के काले कारोबार का खुलासा
'मोदी जी एक साल के बाद प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे', राहुल गांधी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- 'टूलकिट गैंग की...'
'मोदी जी एक साल के बाद प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे', राहुल गांधी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- 'टूलकिट गैंग की...'
MI vs RR Pitch Report: वानखेड़े की पिच नंबर-6 पर होगा मुंबई बनाम राजस्थान मैच, जानिए बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे होगा फायदा?
वानखेड़े की पिच नंबर-6 पर होगा MI vs RR मैच, जानिए बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे होगा फायदा?
Aishwarya Rai Cannes 2026: कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक
कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक
White House Shooting: कौन है 21 साल का नसीरे बेस्ट, जिसने व्हाइट हाउस के बाहर की थी फायरिंग? सामने आई फोटो
कौन है 21 साल का नसीरे बेस्ट, जिसने व्हाइट हाउस के बाहर की थी फायरिंग? सामने आई फोटो
PM मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद बुरे फंसे अजय राय, अब वाराणसी में भी केस दर्ज 
PM मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद बुरे फंसे अजय राय, अब वाराणसी में भी केस दर्ज 
Green Card News: यूएस इमिग्रेशन का नया नियम, अब अमेरिका में रहकर ग्रीन कार्ड आवेदन करना होगा बेहद मुश्किल
यूएस इमिग्रेशन का नया नियम, अब अमेरिका में रहकर ग्रीन कार्ड आवेदन करना होगा बेहद मुश्किल
Embed widget