एक्सप्लोरर

बीजेपी की लिस्ट से मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल नाराज!

नई दिल्ली: बीजेपी की कल तीसरी लिस्ट भी आ गई, कल कुल 67 उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ. इस तरह बीजेपी ने 403 में से कुल 371 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया. बीजेपी की तीसरी लिस्ट ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को नाराज कर दिया है.

तीसरी लिस्ट में बीजेपी ने वाराणसी की रोहनिया सीट से भी उम्मीदवार उतारा है इस सीट से 2012 में अनुप्रिया पटेल ने चुनाव जीता था, अब बीजेपी ने सुरेंद्र नारायण औढ़े को टिकट दिया है.

विवाद की वजह मिर्जापुर की चुनार सीट भी है जहां से बीजेपी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के बेटे अनुराग सिंह को टिकट दे दिया है. इसके अलावा बांदा की मानिकपुर सीट से भी बीजेपी ने उम्मीदवार उतार दिया है. मानिकपुर से आर के पटेल को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है.

ये वो सीटें हैं जिनको लेकर बीजेपी से बातचीत चल रही थी. पार्टी पर कब्जे को लेकर एक विवाद अनुप्रिया पटेल के घर में पहले से चल रहा है, एक खेमा वो है जो अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल की अगुवाई में चल रहा है.

मां के साथ अनुप्रिया की बड़ी बहन भी हैं जो अब कह रही हैं बहन से समझौते की अब कोई गुंजाइश नहीं वो डेढ़ सौ सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी. 1995 में सोनेलाल पटेल ने अपना दल बनाया था. यूपी में कुर्मी वोटरों पर अपना दल की मजबूत पकड़ मानी जाती है.

पूर्वांचल के सोलह जिलों में आठ से बारह फीसदी तक कुर्मी जाति के वोटर हैं. इसके अलावा कानपुर और उसके आस पास के इलाकों में भी कुर्मी वोटरों की अच्छी संख्या है.

एक वक्त ऐसा भी था जब सोनेलाल पटेल जिंदा थे तब दो हजार सात के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपना दल को अड़तीस सीटें दी थी लेकिन सोनेलाल पटेल के निधन के बाद घर में ही घमासान हो गया, पार्टी तो टूटी ही अब वोटरों पर पकड़ कितनी है ये भी सवाल बना हुआ है.

आपको यह भी बता दें कि 2007 में सोनेलाल पटेल के रहते बीजेपी ने अपना दल को 38 सीटें दी थीं. हालांकि इन दिनों अपना दल की भी हालत ठीक नहीं है. अनुप्रिया पटेल और उनकी मां कृष्णा पटेल की वर्चस्व की लड़ाई में पार्टी दो गुटों में बंट चुकी है. कृष्णा पटेल के मुताबिक वे करीब 150 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget