एक्सप्लोरर

यूपी: 40 हजार रुपए घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, मुकदमे में एफआर के नाम पर मांग रहा था डेढ़ लाख रुपए

सीएम सिटी में एक घूसखोर दारोगा को एंटी करप्‍शन टीम ने घूस के 40 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है.

गोरखपुरः सीएम सिटी में एक घूसखोर दारोगा को एंटी करप्‍शन टीम ने घूस के 40 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एंटी करप्‍शन टीम को युवक ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए घूस की मांग कर रहा था. जब युवक को डेढ़ लाख रुपए देना नागवार गुजरा, तो उसने एंटी करप्‍शन टीम से मिलकर मामले की जानकारी दी. टीम ने पूर्व योजना के तहत दारोगा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

एसएसपी एंटी करप्शन राजीव मल्होत्रा के निर्देशन में ये अभियान किया गया. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है. बेलघाट इलाके के तुरहा के रहने वाले अजय कुमार उर्फ मनोज की शिकायत पर एंटी करप्‍शन टीम ने गुरुवार की देर रात तुरहा चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज आशीष मिश्रा को कैण्‍ट इलाके के यातायात चौराहा के पास 40 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.

एंटी करप्‍शन टीम के इंस्‍पेक्‍टर रामधारी मिश्रा ने बताया कि अजय कुमार की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है. उन्‍होंने बताया कि पट्टीदारी के विवाद में दर्ज हुए क्रास एफआईआर में अजय के पक्ष में फाइनल रिपोर्ट लगाकर मुकदमा खत्‍म करने के एवज में तुरहा चौकी पर तैनात दारोगा आशीष मिश्रा द्वारा डेढ़ लाख रुपए घूस की मांग की शिकायत की गई थी. पूर्व योजना के तहत टीम ने दारोगा आशीष मिश्रा को घूस के 40 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

मुकदमा खत्‍म करने के एवज में विवेचक दारोगा आशीष मिश्रा द्वारा घूस की मांग की जा रही थी. शिकायत के बाद टीम ने दारोगा आशीष मिश्रा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सीएम सिटी में लगातार घूस लेते गिरफ्तारी की ये तीसरी वारदात है. इसके पहले दो कर्मचारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. एक मामले में जीडीए की महिला कर्मचारी को नक्‍शा पास करने के एवज में घूस लेते हुए रंगे हाथ टीम ने गिरफ्तार किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला
'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला
Jantar Mantar: गृह मंत्रालय के फैसले पर आशुतोष रांका बोले, 'अब...'
Jantar Mantar: गृह मंत्रालय के फैसले पर आशुतोष रांका बोले, 'अब...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget