एक्सप्लोरर

'रामलला के वास्ते खाली कर दो रास्ते' के नारे के साथ हजारों हिंदू 21 अक्टूबर को करेंगे अनशन

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर अयोध्या में राम मंदिर बनाने के वादे को पूरा नहीं करने के आरोप लगाए. विहिप के पूर्व नेता ने कहा कि आरएसएस अयोध्या में राम मंदिर बनाने में रूचि नहीं रखता है.

बाराबंकी: आगामी 21 अक्टूबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान से हजारों की संख्या में रामलला के हिंदू भक्त 'रामलला के वास्ते खाली कर दो रास्ते' के नारे के साथ बाराबंकी होते हुए अयोध्या पहुंचेंगे. अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण के लिए 48 घंटे का अनशन किया जाएगा. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में अयोध्या मंदिर के निर्माण के लिए कानून बनाने की याद दिलाई जाएगी. अयोध्या स्थित रामलला मंदिर में अनशन की योजना अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मिलकर बनाई है. यह जानकारी मंगलवार को बाराबंकी में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी.

बीजेपी पर जमकर बरसे तोगड़िया

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि संसद में रामलला मंदिर का कानून बनाने की मांग तो पूर्व में बीजेपीकी ही थी. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सभी ने राम मंदिर पर संसद में कानून बनाने की वकालत की थी, लेकिन अब कोई साथ नहीं दे रहा है. जब सत्ता में आए तो वे रामलला को भूलकर अब राम भक्तों पर ही अत्याचार कर रहे हैं. ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल हिंदू भक्तों के साथ राममंदिर निर्माण का कानून संसद में बनाने के लिए अनशन करने को तैयार है.

राम भक्त कौन और दिल्ली भक्त कौन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी उन्होंने 2014 के चुनाव से पहले संकल्प पत्र की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में राम मंदिर निर्माण को तरजीह दी गई थी, लेकिन अब भुला दिया गया है. अगर वाकई बीजेपी अध्यक्ष राम भक्त हैं तो मंदिर निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाएं, नहीं तो यह पता चलेगा कि असली राम भक्त कौन है और दिल्ली भक्त कौन.

आरएसएस ने लिया अयोध्या के संतों से बदला

अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय मुस्लिम मंच को अयोध्या में संतों ने नमाज नहीं अदा करने दी थी, इसी का बदला लिया जा रहा है. संत परमहंस दास को मध्य रात्रि में नज़रबंद किया जा रहा है. मुझे संतों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है, जो खेदजनक है. यह राम भक्तों की सरकार ही राम भक्तों पर अत्याचार कर रही है.

गुजरात में उत्तर भारतीयों की रक्षा करे सरकार

गुजरात में हो रहे उत्तर भारतीयों पर अत्याचार पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सरकार का यह दायित्व है कि वह उत्तर भारतीयों की रक्षा करें. उत्तर भारतीयों का गुजरात से पलायन रोका जाए. पूरा भारत सभी का है ऐसे में गुजरात में उत्तर भारतीयों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. अभी मैं बाराबंकी में हूं तो यह नहीं बता सकता हूं कि गुजरात में क्या हो रहा है, लेकिन सरकार से अपील जरूर है कि सभी के साथ न्याय करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
Fatehpur News: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
फतेहपुर: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
अनंतनाग: कांस्टेबल आशिक हुसैन की शहादत के बाद एक्शन, लश्कर के 2 आतंकियों के घर जमींदोज
अनंतनाग: कांस्टेबल आशिक हुसैन की शहादत के बाद एक्शन, लश्कर के 2 आतंकियों के घर जमींदोज

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget