एक्सप्लोरर

बिहार : अनंत सिंह के समर्थन में आई आरजेडी और जीतन राम मांझी की पार्टी

आरजेडी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि अनंत सिंह कोई आतंकवादी नहीं हैं, वह एमएलए हैं. वहीं जीतन राम मांझी ने अनंत सिंह के खिलाफ हुई कार्रवाई को साजिश बताया. पप्पू यादव ने कहा कि सत्तापक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती?

पटना: बिहार के मोकामा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के नदवां गांव स्थित आवास से पुलिस छापेमारी में एके-47 और दो ग्रेनेड बरामद होने के बाद विधायक के खिलाफ यूएपीए के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है. इस बीच अनंत सिंह को राष्ट्रीय जनता दल और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) का साथ मिला है.

आरजेडी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सोमवार को साफ किया कि अनंत सिंह कोई आतंकवादी नहीं हैं, वह विधायक हैं. उन्होंने कहा, "यूएपीए एक्ट 2019 अंग्रेजों के रोलेट एक्ट जैसा है. गांधी ने रोलेट एक्ट का विरोध किया था. अनंत सिंह यूएपीए एक्ट के दायरे में आने वाले आतंकवादी नहीं हैं."

शिवानंद तिवारी ने कहा कि आज अनंत सिंह अपराधी हो गए, कभी वह जेडीयू के ही विधायक थे. जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा, "अनंत सिंह जब तक सरकार और ललन सिंह के साथ रहे तब तक अच्छे थे. 10 साल तक उनके लिए दूध के धुले थे. आज सरकार के साथ नहीं रहने पर उन पर कार्रवाई की जा रही है."

पप्पू यादव ने कहा कि सत्तापक्ष के लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? उन्होंने दावा किया कि सतापक्ष में बैठे लोगों के पास भी एके-47 हैं. पप्पू यादव ने कहा कि मुंगेर से 500 एके-47 की बिक्री हुई है, जिसमें कई नेताओं के घर में हैं. उन्होंने अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि नेताओं के रिश्तेदार पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग कर विरोधियों को फंसाया जा रहा है, ऐसे में पारदर्शिता की बात करना बेकार है.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी विधायक अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि जिस घर से हथियार बरामद हुआ है, उस घर में अंनत सिंह 14 साल तक गए ही नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक को राजनीति का शिकार बनाया गया है. मांझी ने सवालिया लहजे में कहा कि बिहार के कई राजनेताओं, ठेकेदारों के पास एके-47 है, सरकार उनके घर छापेमारी क्यों नहीं कर रही है?

गौरतलब है कि मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के नदवां स्थित आवास पर शुक्रवार को छापा मार कर पुलिस ने प्रतिबंधित एके-47 राइफल और दो ग्रेनेड बरामद किए थे. इस मामले में बाढ़ थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बता दें कि अनंत सिंह पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी थे. वह जनता दल यूनाइटेड से भी विधायक रह चुके हैं. साल 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले वह जेडीयू से अलग हो गए थे. इस बार के लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह मुंगेर संसदीय क्षेत्र से जेडीयू के ललन सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी थीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget