एक्सप्लोरर

2019 में NRC बड़ा मुद्दा रहेगा, हिंदू शरणार्थियों को नहीं सताएगी सरकार: अमित शाह

एनआरसी पर बोलते हुए अमित शाह ने साफ कर दिया कि ये 2019 आम चुनाव में बीजेपी के अहम मुद्दों में से एक होगा.

नई दिल्लीः मेरठ में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन था और आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इस बैठक को संबोधित किया. अमित शाह ने सभी विधायक, मंत्रियों को अपनी रणनीति बताई और आने वाले चुनावों के लिए बीजेपी की चुनावी तैयारियों का आगाज किया. यूपी बीजेपी की बैठक में अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2019 में नागरिकता बड़ा मुद्दा रहेगा लेकिन सरकार हिंदू शरणार्थियों को नहीं सताएगी.

एनआरसी पर बोलते हुए अमित शाह ने साफ कर दिया कि ये 2019 आम चुनाव में बीजेपी के अहम मुद्दों में से एक होगा. अमित शाह ने ये भी बताया कि सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी और एक बार फिर मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ा जाएगा.

माना जा रहा है कि मेरठ से बीजेपी यूपी के लिए 2019 का चुनावी शंखनाद कर चुकी है. अमित शाह ने बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम दिग्गज मंत्रियों और नेताओं की मौजूदगी में चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए. बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से ठीक पहले प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कल से शुरू हो चुकी है. कल दिल्ली-दून नेशनल हाईवे से सटे गॉडविन होटल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों की बैठक ली.

इससे पहले कल पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने रैली की थी और उसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एनआरसी का विरोध इसलिए कर रही हैं क्योंकि वो नहीं चाहतीं कि बांग्लादेशी घुसपैठिए असम से निकाले जाएं. घुसपैठिये तृणमूल कांग्रेस का वोट बैंक हैं. उन्होंने कहा कि हमारी रैली के लिए कई तरह के व्यवधान डाले गए. पहले रैली की इजाजत नहीं दी गई. बांग्ला टीवी के प्रसारण को रोका गया. लेकिन मेरी आवाज रुकेगी नहीं. मैं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को उखाड़ फेंकने के लिए बंगाल के सभी जिलों में जाऊंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
सूरत में किम नदी का कहर जारी, कई गांव डूबे, हाईवे भी जलमग्न
सूरत में किम नदी का कहर जारी, कई गांव डूबे, हाईवे भी जलमग्न
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget