एक्सप्लोरर

केरल आपदा पीड़ितों के लिए अमेठी के लोगों ने राहुल को दिया 2.57 लाख का चेक

राहुल गांधी ने ट्वीट किया,"अमेठी जिले के छोटे-छोटे दुकानदारों और किसानों ने, महिलाओं और ठेले-खोमचे-गुमटी वालों ने केरला के बाढ़-पीड़ितों का दर्द साझा करते हुए मुझे 2.57 लाख का चेक दिया। बाढ़ राहत-कोश के लिए इनका काम अभी भी जारी है। इस सराहनीय काम के लिए अमेठीवासियों को बहुत धन्यवाद।"

अमेठी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के अमेठी दौरे पर हैं. इन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सोशल मीडिया टीम से भी विचार साझा किए. उन्होंने जनता के बीच भी वक्त गुजारा और उनकी परेशानियां समझने का प्रयास किया. इस मौके पर अमेठी की जनता ने उन्हें 2.57 लाख का चेक सौंपा. जनता ने केरल बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने के लिए राहुल से गुजारिश की. राहुल गांधी ने भी उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया कि वे केरल के बाढ़ पीड़ितों तक इस राशि को पहुंचा देंगे. राहुल गांधी ने ट्वीट किया,"अमेठी जिले के छोटे-छोटे दुकानदारों और किसानों ने, महिलाओं और ठेले-खोमचे-गुमटी वालों ने केरला के बाढ़-पीड़ितों का दर्द साझा करते हुए मुझे 2.57 लाख का चेक दिया। बाढ़ राहत-कोश के लिए इनका काम अभी भी जारी है। इस सराहनीय काम के लिए अमेठीवासियों को बहुत धन्यवाद।" गांधी का उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी में अनूठे ढंग से स्वागत किया गया. शिवभक्त कांवड़ियों के वस्त्र पहने सैकड़ों समर्थक ने 'बोल बम' का जयघोष लगाते हुए उनका स्वागत किया. गांधी हाल में कैलास मानसरोवर की यात्रा करके लौटे हैं. राहुल ने सांसद निधि से होने वाले विभिन्न कार्यों की आधारशिला रखी. गांधी के समर्थकों ने फुरसतगंज में भगवान शिव का बड़ा होर्डिंग लगाया था और उसमें राहुल को शिवभक्त के रूप में प्रदर्शित किया गया था. राहुल गांधी लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पहुंचे और सड़क मार्ग से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे. गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं. वह जिले में पार्टी की विभिन्न कमेटियों के साथ बैठक के साथ ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला SP आवास विवाद, 14 लाख के खर्च पर बैठेगी जांच समिति
शिमला SP आवास विवाद, 14 लाख के खर्च पर बैठेगी जांच समिति
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
कुलगाम आतंकी हमला: LG ने की रिव्यू मीटिंग, अफसरों को निर्देश
कुलगाम आतंकी हमला: LG ने की रिव्यू मीटिंग, अफसरों को निर्देश
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget