एक्सप्लोरर

अंबेडकर नगर: दहेज में नहीं मिली कार तो ससुराल वालों ने नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट, यूं खुला राज

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी. पीड़ित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है.

अंबेडकर नगर: शादी के तीन माहीने बाद ही दहेज लोभियों ने कार व पैसे की मांग न पूरी होने पर नवविवाहित की जान ले ली. मायके वालों को गुमराह करते हुए ससुराल वाले अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे. इसी दौरान मायके वालों गर्दन पर निशान देखने के बाद शव को कब्जे में ले लिया और कोतवाली पहुंच गए. पीड़ित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ब्राहिमपुर कुसुमा गांव निवासी पशु चिकित्सक विकास गोंड की पत्नी आकांक्षा (20) की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक आकांक्षा के परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह फोन पर उन्हें बताया गया कि आकांक्षा की तबीयत खराब है. सूचना पर जब वह लोग ब्राहिमपुर कुसुमा पहुंचे तो आकांक्षा की लाश पड़ी थी. शरीर पर चोट के निशान मिलने पर सुनियोजित ढंग से हत्या करने का अंदेशा हुआ.

मृतक के पिता अच्छे राम ने बताया कि 16 फरवरी 2020 को शादी हुई थी. आरोप है कि शादी वाले दिन ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग कर रहे थे. किसी तरह से तीन लाख रुपए देने के बाद लड़की की विदाई हो पाई थी. तब से सुसराल पक्ष के लोग कार की मांग करके आकांक्षा को प्रताड़ित करते रहे.

अंबेडकर नगर: दहेज में नहीं मिली कार तो ससुराल वालों ने नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट, यूं खुला राज

उन्होंने बताया कि बीते 4 मई को काफी मान मनौवल के बाद दहेज की मांग पूरी करने का वादा करके बेटी की विदाई कराकर ससुराल भेजा गया था. अच्छे राम धुरिया ने इस सम्बंध में मृतका के पति, सास, ननद, देवर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है. मृतका का पति पशु चिकित्सालय टाण्डा में वैक्सिनेटर के पद पर कार्यरत है. मामले में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

बरेली: दबंगों ने छत पर टहल रहे युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, 6 महीने में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, 6 महीने में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस
उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस
'काले धन से अकूत संपत्ति...', आजम खान पर ED के शिकंजे पर बोले BJP विधायक
'काले धन से अकूत संपत्ति...', आजम खान पर ED के शिकंजे पर बोले BJP विधायक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget