एक्सप्लोरर

अमर सिंह की शिकायत पर आजम खान के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर थाने में FIR दर्ज

अमर सिंह और आजम खान की अदावत अब कानूनी होने जा रही है. सिंह ने खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. लखनऊ के गोमती नगर थाने में ये मामला दर्ज किया गया है.

लखनऊ: राज्य सभा सदस्य अमर सिंह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ कथित तौर पर उनकी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने को लेकर पुलिस में शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने कहा कि गोमती नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सिंह ने संवाददाताओं को बताया,"मैंने अपनी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने के मामले में आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिये गोमती नगर पुलिस थाने में प्रार्थना-पत्र दिया था."

सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) नेता ने एक टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार में उन पर और उनकी 17 वर्षीय जुड़वां बेटियों को धमकी दी थी. सिंह 30 अगस्त को रामपुर गए थे और खान से कहा था कि उनकी ‘बलि’ ले लें लेकिन उनकी बेटियों को छोड़ दें.

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की पुष्टि की है. पुलिस ने कहा कि सिंह के प्रार्थना-पत्र पर आजम खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इनमें धारा 153ए, 295ए और 506 शामिल हैं.

सिंह ने हाल ही में एप्पल कंपनी के कर्मचारी विवेक तिवारी की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह पर भी निशाना साधा और उनके इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को नहीं संभाल सकते तो उत्तर प्रदेश के डीजीपी को इस्तीफा दे देना चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E-20 ईंधन पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा, कहा- बिना स्टडी...
E-20 ईंधन पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा, कहा- बिना स्टडी...
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget